फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Teacher Breaks Down Outside DM Office Over Non-Payment of Salary

Baghpat: वेतन न मिलने से टूटा शिक्षक, बेटियों संग पहुंचकर डीएम कार्यालय के बाहर फूट-फूट कर रोया

Thu, 22 Jan 2026 02:52 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 22 Jan 2026 02:52 PM IST
सार

बागपत के नौरोजपुर गुर्जर स्थित जनता वैदिक इंटर कॉलेज के शिक्षक प्रेमचंद वेतन न मिलने से आहत होकर डीएम कार्यालय के बाहर रो पड़े। डीएम ने जांच का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
Baghpat: Teacher Breaks Down Outside DM Office Over Non-Payment of Salary
बेटियों संग पहुंचकर लगाई न्याय की गुहार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत जिले के नौरोजपुर गुर्जर स्थित जनता वैदिक इंटर कॉलेज के शिक्षक प्रेमचंद वेतन न मिलने से आहत होकर जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर फूट-फूट कर रो पड़े। शिक्षक की यह स्थिति देख वहां मौजूद लोग भी भावुक हो गए।

विज्ञापन


प्रधानाचार्य पर लगाए गंभीर आरोप
शिक्षक प्रेमचंद का आरोप है कि कॉलेज के प्रधानाचार्य बिना किसी ठोस कारण के दो से तीन महीने का वेतन रोक लेते हैं। इससे उनकी आर्थिक स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है।

विज्ञापन

बेटियों की फीस तक नहीं भर पा रहे
प्रेमचंद ने बताया कि वेतन न मिलने के कारण उनकी दो बेटियों की स्कूल फीस तक जमा नहीं हो पा रही है। परिवार पर मानसिक और आर्थिक दबाव इतना बढ़ गया है कि रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना भी मुश्किल हो गया है।

डीएम ने दिया जांच का आश्वासन
मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) को पूरे प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने शिक्षक को न्याय का भरोसा दिलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed