{"_id":"6187b010a44f5e2cdb47e6e0","slug":"baghpat-sugarcane-crushing-in-ramala-and-baghpat-sugar-mills-started-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत: आज से रमाला और मुजफ्फरनगर मंसूरपुर शुगर मिल में शुरू हुई गन्ने की पेराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: आज से रमाला और मुजफ्फरनगर मंसूरपुर शुगर मिल में शुरू हुई गन्ने की पेराई
Sun, 07 Nov 2021 04:23 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 07 Nov 2021 04:23 PM IST
सार
बागपत के रमाला मिल में शनिवार को मिल गेट का इंडेंट जारी कर दिया गया, रमाला मिल में शनिवार को 40 हजार क्विंटल गन्ने की तौल हुई।
विज्ञापन
sugar mill up
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत के रमाला मिल में शनिवार को नए पेराई सत्र के मिल गेट पर गन्ने की तौल शुरू हो गई। रविवार से मिल में पेराई शुरू की गई। बागपत शुगर मिल में भी रविवार से पेराई सत्र शुरू कर दिया गया। दोनों मिलों ने फिलहाल गेट का तीन-तीन दिन का इंडेंट जारी किया है। शीघ्र ही क्रय क्रेंद्रों का इंडेंट जारी कर तौल शुरू की जाएगी। मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर चीनी मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ किया गया। मिल अधिकारियों ने हवन पूजन के बाद गन्ना लेकर पहुंचे किसानों को सम्मानित किया गया ।
जिला गन्ना अधिकारी डॉ. अनिल कुमार भारती ने बताया कि रविवार से बागपत शुगर मिल में पेराई शुरू की गई। फिलहाल तीन दिन का मिल गेट का इंडेट जारी किया गया है। शीघ्र ही केंद्रों का इंडेंट जारी कर क्रय केंद्रों पर तौल शुरू कराई जाएगी। रमाला सहाकरी चीनी मिल के प्रबंधक डॉ. आरबी राम ने बताया कि रविवार को मिल में पेराई शुरू कर दी गई। मिल की ओर से दो नवंबर को तीन दिन का गेट का इंडेंट जारी किया गया है।
तीन दिन में मिल में एक लाख 20 हजार क्विंटल गन्ने की तौल की जाएगी। शनिवार से मिल गेट पर तौल शुरू की गई। पहले दिन मिल गेट पर 40 हजार क्विंटल गन्ने की तौल हुई। मिल की ओर से आठ नवंबर तक का इंडेट जारी किया गया है। गन्ने में रिकवरी कम होने के कारण क्रय क्रेद्रों के इंडेंट जारी नहीं किए गए है। रिकवरी बढ़ने पर क्रय केंद्रों के इंडेंट जारी कर तौल शुरू कराई जाएगी।