फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: State Deputy Chief Minister Brajesh Pathak said, SP gave protection to goons, BJP is eliminating them

Baghpat: प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक बोले, सपा ने दिया गुंडों को संरक्षण, भाजपा कर रही सफाया

Thu, 14 Nov 2024 09:50 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 14 Nov 2024 09:50 PM IST
सार

ब्रजेश पाठक ने कहा कि यूपी की उपचुनाव वाली सभी नौ सीटों पर भाजपा और उसके सहयोगी चुनाव जीतेंगे। इस बार उनका खटाखट वाला नारा नहीं चलेगा। 

विज्ञापन
Baghpat: State Deputy Chief Minister Brajesh Pathak said, SP gave protection to goons, BJP is eliminating them
भाजपा जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय के पुत्र-पुत्रवधू को आशीर्वाद देते डिप्टी सीएम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश में जब भी सपा की सरकार आई है, उन्होंने गुंडे व माफियाओं को संरक्षण देने का काम किया है। मगर भाजपा ने कानून का राज स्थापित किया और गुंडे व माफियाओं का सफाया करने में लगी है। उपचुनाव पर उन्होंने कहा कि सभी नौ सीटों पर भाजपा की भारी बहुमत से जीत होगी और सपा व इंडी गठबंधन का सफाया होगा।
विज्ञापन

 

Baghpat: State Deputy Chief Minister Brajesh Pathak said, SP gave protection to goons, BJP is eliminating them
भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया ब्रजेश पाठक का स्वागत। - फोटो : अमर उजाला
बृजेश पाठक बृहस्पतिवार को ककौर गांव में भाजपा जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय के आवास पर उनके बेटे आकाश व पुत्रवधू खुशबू को आशीर्वाद देने पहुंचे थे। यहां उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बावजूद बुलडोजर कार्रवाई के सवाल पर कहा कि उप्र में कानून का राज स्थापित हो, गुंडे व माफियाओं का सफाया हो, यह हमारी प्रतिबद्धता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के बांटने की राजनीति के सपा के आरोपों को लेकर कहा कि सपा का परिवार कुनबे तक सिमटा है। उनके पास कोई नेता नहीं है। गुंडे बदमाशों को बढ़ावा देना उनकी प्राथमिकता है। प्रयागराज में चल रहे छात्रों के हंगामे पर उन्होंने कहा कि समस्या का समाधान हो गया है। सरकार हमेशा छात्रों के साथ है। उन्हें कोई परेशानी न हो, इसके लिए काम किया जा रहा है।
 
विज्ञापन

मीरापुर समेत सभी नौ सीटों पर जीत दर्ज करेगी भाजपा
उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि मीरापुर समेत जिन नौ सीटों पर उपचुनाव चल रहा है। उन सभी पर भाजपा गठबंधन जीतने जा रहा है। सपा व इंडी गठबंधन पूरी तरह से साफ हो जाएगा। लोकसभा चुनाव के दौरान जो नकारात्मक प्रचार किया गया था, खटाखट व फटाफट बोलकर महिलाओं को गुमराह किया। उन आठ हजार रुपयों के लिए इनके कार्यालयों पर हंगामा किया गया। मगर सरकार की गरीब कल्याण योजनाएं जन-जन तक पहुंच गई है।
 

रालोद के साथ मिलकर जिले को विकास में नंबर एक बनाएंगे
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बागपत विकास के लिए सरकार के प्राथमिक एजेंडे में है। गठबंधन की पार्टी रालोद के साथ मिलकर बागपत को विकास में नंबर वन बनाने का काम करेंगे। यह जिला पहले काफी पिछड़ा हुआ था, मगर अब विकास हो रहा है और उसको तेजी से बढ़ाया जा रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed