फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Saint murder conspirator Yogendra had also sent messages to Priyanka Gandhi and Bilawal Bhutto

Baghpat: संत हत्या के साजिशकर्ता योगेंद्र ने प्रियंका गांधी और बिलावल भुट्टो को भी भेजे थे मैसेज

Thu, 29 Dec 2022 12:38 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 29 Dec 2022 12:38 PM IST
सार

महामंडलेश्वर कैलाशानंद की हत्या की साजिश रचने के संदिग्ध आरोपी ने पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी को इंस्टाग्राम पर मैसेज भेज थे।आरोपी योगेंद्र को प्रयागराज पुलिस रिमांड पर बागपत लेकर पहुंची।

विज्ञापन
Baghpat: Saint murder conspirator Yogendra had also sent messages to Priyanka Gandhi and Bilawal Bhutto
आरोपी को लेकर जाती प्रयागराज पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महामंडलेश्वर कैलाशानंद की हत्या की साजिश रचने के संदिग्ध आरोपी बागपत निवासी विक्रम उर्फ योगेंद्र ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी व पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी को इंस्टाग्राम पर मैसेज भेजकर संपर्क करने का प्रयास किया था। उसके मोबाइल की जांच में यह खुलासा हुआ है। जिस साइबर कैफे से उसने प्रयागराज जाने के लिए टिकट बुक किया था, पुलिस ने उसके संचालक से भी पूछताछ की।

विज्ञापन


महामंडलेश्वर की हत्या की साजिश रचने के आरोपी विक्रम उर्फ योगेंद्र शर्मा को प्रयागराज की नैनी थाना पुलिस बुधवार को बागपत लेकर पहुंची। प्रयागराज पुलिस ने अग्रवाल मंडी टटीरी में आरोपी विक्रम उर्फ योगेंद्र शर्मा के घर पहुंचकर परिवार वालों से पूछताछ की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News live: शामली में बदमाशों का धावा, फायरिंग, गंगा में डूबे मेरठ के सुनील सैनी का शव आठ दिन बाद बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रयागराज के थाना नैनी पर तैनात एसआई सुमित त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी विक्रम के पास से हाईस्कूल की दो मार्कशीट भी बरामद हुई है, जिसमे एक में उसका नाम योगेंद्र शर्मा है तो दूसरी में विक्रम दर्ज है। जन्मतिथि भी अलग-अलग है।

उन्होंने बताया कि आरोपी विक्रम उर्फ योगेंद्र शर्मा ने इंस्टाग्राम अकाउंट से कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी व पाकिस्तान पीपुल्स  पार्टी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो से संपर्क करने का प्रयास भी किया। जिसके लिए कई बार उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर मेसेज भी किया, लेकिन उनकी तरफ से रिप्लाई नहीं आया। 

यह भी पढ़ें: Baghpat: ट्रक ने तोड़े विद्युत खंभे, 75 घंटे से अंधेरे में डूबा हिसावदा गांव, पेयजल को तरसे ग्रामीण

25 दिसंबर के लिए कराया था वापसी का टिकट
पुलिस ने अग्रवाल मंडी टटीरी के साइबर कैफे संचालक से टिकट बुक करने के बारे में जानकारी जुटाई। कैफे संचालक ने बताया कि विक्रम के नाम से प्रयागराज जाने और 25 दिसंबर को वापस आने के लिए टिकट बुक कराया था।
 
पिता से भी की पूछताछ
प्रयागराज पुलिस ने आरोपी विक्रम उर्फ योगेंद्र शर्मा के पिता यशपाल से उसके आधार कार्ड, मार्कशीट व सनद के बारे में भी पूछताछ की, लेकिन वह उन मार्कशीट व आधार कार्ड के बारे में जानकारी नहीं दे सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed