फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat's triple murder: 'My world has been destroyed, now I will not stay here', Mufti said

बागपत का ट्रिपल मर्डर: 'मेरी तो दुनिया उजड़ गई, अब यहां नहीं रुकूंगा', गांव छोड़कर जाते वक्त बोले मुफ्ती

Mon, 13 Oct 2025 07:57 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 13 Oct 2025 07:57 PM IST
सार

Baghpat News: बागपत में दो किशोरों ने मुफ्ती इब्राहिम की पत्नी और दो बेटियों की हत्या कर दी। दुखी मन से सोमवार को मुफ्ती ने गांगनौली की मस्जिद से सामान समेटा। उन्होंने कहा कि उनका अब कहीं मन नहीं लग रहा है। 

विज्ञापन
Baghpat's triple murder: 'My world has been destroyed, now I will not stay here', Mufti said
मुफ्ती सोमवार को सामान समेटकर गांव से चले गए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुफ्ती इब्राहिम ने पत्नी और दो बेटियों की हत्या के बाद मंगलवार को गांगनौली गांव की मस्जिद को छोड़ दिया। वह रविवार को कमरे से कुछ सामान व रुपये लेकर गए थे, मगर सोमवार को अपना सभी सामान कैंटर में भरकर वहां से चले गए। ग्रामीणों ने मुफ्ती इब्राहिम को रोकने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं रुके। वह अपने पैतृक गांव सुन्ना जिला शामली गए। इसलिए सोमवार को नमाज के बाद मस्जिद का गेट बंद कर ताला लगा दिया गया।
विज्ञापन

 

शामली जिले के सुन्ना गांव से सोमवार को रिश्तेदारों के साथ गांगनौली गांव की मस्जिद में आए मुफ्ती इब्राहिम ने कमरे में रखा सामान बांधना शुरू कर दिया। इसका पता चलते ही वहां पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने मुफ्ती को सामान बांधने से रोका और यहीं पर रहने के लिए कहा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

मुफ्ती इब्राहिम ने कहा कि यहां पर पत्नी और दोनों मासूम बेटियों की हत्या होने से मेरी पूरी दुनिया ही उजड़ गई। अब मेरा कहीं पर भी मन नहीं लग रहा। समझ नहीं आ रहा है कि अब कहां जाऊं और क्या करूं। अब मैं अपना सामान लेकर वापस सुन्ना गांव जा रहा हूं। यही बात कहकर मुफ्ती इब्राहिम रिश्तेदारों के साथ गाड़ी में बैठकर गांगनौली से चले गए।
 
विज्ञापन

कमेटी करेगी देखरेख, नमाज के बाद लगेगा ताला
मुफ्ती के गांगनौली गांव से जाने के बाद मस्जिद की देखरेख की जिम्मेदारी कमेटी को दी गई। कमेटी के पदाधिकारी वकील, शहीदू, महरदीन, शाकिर, अलीहसन, फैय्याज, कय्यूम आदि ने बताया कि मुफ्ती ने मस्जिद की जिम्मेदारी कमेटी को वापस दे दी है और अपना सामान लेकर चले गए हैं। नए मुफ्ती के आने तक मस्जिद की देखरेख की जिम्मेदारी कमेटी की रहेगी। नमाज के दौरान ताला खोलकर साफ-सफाई के लिए समाज के एक व्यक्ति को जिम्मेदारी दी जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed