Baghpat: 'पुलिस की पिटाई से हुई युवक की मौत', परिजनों ने सड़क पर शव रखकर किया रोड जाम, जमकर हंगामा
Baghpat News : परिजनों का आरोप है कि पुलिस की पिटाई से युवक की मौत हुई है। गुस्साए परिजनों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। इस दौरान पुलिस से झड़प भी हुई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत में रटौल के एक युवक को पुलिस जुए के मामले में पूछताछ के लिए चौकी पहुंची थी। परिजनों का आरोप है कि युवक की जमकर पिटाई की गई और घायल अवस्था में परिजनों को सौंप दिया। जहां उपचार के लिए ले जाते समय युवक की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों व ग्रामीणों ने रटौल बस स्टैंड पर युवक का शव रखकर जमकर हंगामा किया। इस दौरान उनकी पुलिस से झड़प भी हुई। ग्रामीणों ने आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने और आला अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की।
ये है मामला
रटौल निवासी 26 वर्षीय साजिद पुत्र बाबू पेंटर का काम करता है। परिजनों ने बताया कि आम के बाग में जुए खेलने के आरोप में रटौल पुलिस साजिद को उठाकर रटौल पुलिस चौकी लेकर आई और उसके साथ जमकर मारपीट की। वहीं, उसकी तबीयत बिगड़ने पर पुलिसकर्मियों ने परिजनों को बुलाया और युवक को उन्हें सौप दिया। इसके बाद परिजन घायल अवस्था में उसे लेकर खेकड़ा पहुंचे, जहां से डाक्टर ने उसे अलग जगह के लिए रेफर कर दिया।
यह भी पढ़ें: बेसहारा हुईं तीन बेटियां: पति की हत्या कर पत्नी गई जेल, बेटी बोली- मम्मी कहती थी पापा को रास्ते से हटा देंगे
वहीं, दूसरी जगह ले जाते समय युवक ने रास्ते में ही दम तौड़ दिया। जब यह सूचना गांव में पहुंची तो हजारों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिसकर्मियों ने भीड़ को भगाने का प्रयास भी किया लेकिन, भीड़ वहीं जमी रही। जिसके बाद मौजूद लोगों ने मौके पर आला अधिकारियों को बुलाने की मांग की।
यह भी पढ़ें: कलेजा चीर रही ये वारदात: बेड पर पड़ी थी लाश, बच्चे रोते हुए बोले- मम्मा उठ जाओ, हमारे लिए नाश्ता कौन बनाएगा
इसके बाद ग्रामीण रोड जाम कर वहीं बैठ गए। पुलिस लगातार ग्रामीणों को समझाने में लगी रही। सूचना मिलने पर सीओ प्रिता सिंह, सीओ राकेश कुमार शर्मा, सीओ विजय चौधरी व तीन थानों की फोर्स भी मौके पर पहुंची। परिजनों को समझाने का प्रयास किया। जिसके बाद परिजन शांत हुए और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।