{"_id":"69ae82dfd3fefe9c4f05be93","slug":"baghpat-ratol-nagar-panchayat-chairman-s-election-cancelled-by-court-over-false-affidavit-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: रटौल नगर पंचायत चेयरमैन का निर्वाचन रद्द, शपथ पत्र में गलत जानकारी देने पर कोर्ट का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: रटौल नगर पंचायत चेयरमैन का निर्वाचन रद्द, शपथ पत्र में गलत जानकारी देने पर कोर्ट का आदेश
Mon, 09 Mar 2026 01:59 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 09 Mar 2026 01:59 PM IST
सार
बागपत के रटौल नगर पंचायत चेयरमैन का चुनाव कोर्ट ने शपथ पत्र में गलत जानकारी देने के कारण रद्द कर दिया है। दूसरे स्थान पर रहे मुन्तजिर चौधरी अब नगर पंचायत के चेयरमैन बन सकते हैं।
विज्ञापन
नगर पंचायत
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
बागपत जिले की रटौल नगर पंचायत में चेयरमैन पद को लेकर बड़ा फैसला सामने आया है। कोर्ट ने शपथ पत्र में गलत जानकारी देने के मामले में मौजूदा चेयरमैन का निर्वाचन रद्द करने का आदेश दिया है। अदालत के इस फैसले के बाद नगर पंचायत की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।
विज्ञापन
चुनाव याचिका के बाद आया निर्णय
बताया जा रहा है कि चेयरमैन के खिलाफ चुनाव के बाद याचिका दायर की गई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि नामांकन के दौरान दिए गए शपथ पत्र में गलत जानकारी दी गई है। मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने आरोपों को गंभीर मानते हुए चेयरमैन का निर्वाचन निरस्त कर दिया।
विज्ञापन
दूसरे स्थान पर रहे मुन्तजिर चौधरी बन सकते हैं चेयरमैन
कोर्ट के आदेश के बाद अब दूसरे स्थान पर रहे मुन्तजिर चौधरी के नगर पंचायत चेयरमैन बनने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि इस संबंध में अंतिम प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही आधिकारिक घोषणा की जाएगी। इस फैसले के बाद स्थानीय राजनीति में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।
विज्ञापन