फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Prisoner serving life imprisonment dies due to heart failure

Baghpat: आजीवन कारावास की सजा काट रहे बंदी की हृदय गति रुकने से मौत

Thu, 11 Apr 2024 02:31 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 11 Apr 2024 02:31 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बागपत में हृदयगति रुकने से बंदी की मौत हो गई। वह हत्या के आरोप में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। जेल प्रशासन ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

विज्ञापन
Baghpat: Prisoner serving life imprisonment dies due to heart failure
मौके पर जमा परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत जिला जेल में आजीवन सजा काट रहे खेकड़ा के रहने वाले बंदी को हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गयाl उपचार के दौरान बंदी की मौत हो गईl शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गयाl

विज्ञापन


खेकड़ा के मोहल्ला रामपुर का रहने वाला बोबीपुत्र हरी सिंह (48) 2016 में मोहल्ले के ही जयकुमार पुत्र रतिराम की हत्या के आरोप में जेल गया थाl करीब डेढ़ वर्ष बाद वह जमानत पर आ गया थाl
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  बसपा को बड़ा झटका: रालोद में शामिल हुए सांसद मलूक नागर, जयंत चौधरी की मौजूदगी में थामा पार्टी का दामन

विज्ञापन
विज्ञापन

17 मई वर्ष 2022 में आजीवन कारावास की सजा होने के बाद से वह जिला जेल में बंद था l बुधवार की रात अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गईl तबीयत बिगड़ने पर बन्दी का जेल के अस्पताल में उपचार कराया गयाl रात में उसकी हालत में सुधार हो गयाl

गुरुवार सुबह फिर दोबारा उसकी हालत खराब हो गईl इसके बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गयाl  उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दियाl जेल अधीक्षक विष्णु कांत मिश्रा ने बताया कि बंदी की हृदय गति रुकने से मौत हुई हैl मृतक के परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गयाl

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed