फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Pradhan's cousin died due to electric shock from mobile charger, chaos among family

Baghpat: मोबाइल चार्जर से करंट लगने से प्रधान के चचेरे भाई की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Tue, 12 Sep 2023 12:30 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 12 Sep 2023 12:30 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में सोमवार रात एक युवक की मोबाइल चार्जर लगाते समय करंट लगने से मौत हो गई। मृतक दिल्ली की एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। ड्यूटी से लौटकर मोबाइल चार्जिंग पर लगा रहा था कि हादसा हो गया।

विज्ञापन
Baghpat: Pradhan's cousin died due to electric shock from mobile charger, chaos among family
मोबाइल चार्जर

विस्तार

बागपत जनपद के ब्राह्मण पुट्ठी गांव में सोमवार रात मोबाइल का चार्जर लगाते समय करंट लगने से ग्राम प्रधान का चचेरा भाई गंभीर रूप से झुलस गया जिसे जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस में मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


ब्राह्मण पुट्ठी गांव के प्रधान राजीव ने बताया कि उनका चचेरा भाई बादल दिल्ली की कंपनी में प्राइवेट नौकरी करता है। जो सोमवार रात ड्यूटी से वापस आया और घर में मोबाइल फोन चार्जिंग पर लगने लगा। इसी दौरान करंट लगने से बादल झुलस गया और जमीन पर गिर गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: चुनौती: बॉर्डर पार हत्या, मेरठ में ठिकाने लगाए जा रहे शव, मृतकों पहचान कराने में छूट रहे पुलिस के पसीने

विज्ञापन
विज्ञापन

जमीन पर पति को गिरा देख पत्नी ने शोर मचाया तो परिवार वाले वहां पहुंचे। इसके बाद परिवार वाले बादल को जिला अस्पताल लेकर आये। जहां चिकित्सकों ने बादल को मृत घोषित कर दिया। 

ग्राम प्रधान राजीव ने बताया कि बादल की फरवरी माह में शादी हुई थी। चार महीने पहले बादल के  भाई की भी मौत हो गई थी। जिसके गम से परिवार उभर नही पाया था। 

उधर, युवक की मौत होने से गांव में मातम पसरा हुआ है। इस मामले में कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार का कहना है कि मृतक केशव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। घर मे ही बिजली का करंट लगने से मौत होना बताया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed