फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat police shot two miscreants in legs in an encounter,

Baghpat: फार्म हाउस में लूट और महिला से दुष्कर्म करने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, दो के पैर में लगी गोली

Sun, 09 Jul 2023 12:20 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 09 Jul 2023 12:20 PM IST
सार

बागपत जनपद के अमीनगर सराय में फार्म हाउस में लूट और महिला से दुष्कर्म करने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई पुलिस ने 2 बदमाशों को दबोच लिया है दोनों के पैर में पुलिस की गोली लगी है जिससे वह घायल हो गए उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Baghpat police shot two miscreants in legs in an encounter,
police encounter - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बागपत जनपद के अमीनगर सराय में रविवार सुबह पिलाना भट्टे के समीप पुलिस व बदमाशो की मुठभेड़ हो गई। जिसमें दो बदमाशों पांव में गोली लगने से घायल हो गए। इन बदमाशों ने फार्म हाऊस में लूट और महिला से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने दोनों के पास से लूटा गया मोबाइल, पंखे सहित बाइक भी बरामद की।
विज्ञापन


मेरठ बागपत मार्ग स्थित हाईवे के समीप फार्म हाउस में 3 जुलाई की रात दंपती को बंधक बनाकर महिला के साथ दुष्कर्म व लूट करने वाले बदमाशों को सिंघावली अहीर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


मुठभेड़ में दोनों आरोपी पांव में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों से लूटा गया सामान मोबाइल व पंखे भी बरामद कर लिए है।

एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया की रविवार सुबह पिलाना भट्टे के करीब दोनों आरोपी बाइक से जा रहे थे। पुलिस ने दोनों को रुकने का इशारा किया, लेकिन दोनो आरोपी भाग निकले तो पुलिस ने दोनो की घेराबंदी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेतों में भाग रहे बदमाशों को मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया गया है। मुठभेड़ में पकड़े गए दोनों रासीद व आबिद निवासी कल्लू गढ़ी थाना मसूरी जनपद गाजियाबाद के रहने वाले हैं। ये काफी समय से मेरठ बागपत रोड पर सराय मोड़ पर रह रहे थे। दोनों पहले भी बालैनी क्षेत्र में तार चोरी में जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed