फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Police has arrested two accused after disclosing Tina murder case

UP: आखिर खुल गया टीना की हत्या का राज, पहचान मिटाने के लिए जलाया था शव, प्रेमी ने पूछताछ में उगला पूरा सच

Tue, 31 Jan 2023 07:10 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Tue, 31 Jan 2023 07:10 PM IST
सार

Saharanpur News : आखिरकार टीना की हत्या का राज खुल गया। पुलिस जांच में पता चला कि प्रेमी के दोस्त ने टीना का कत्ल किया था। पुलिस ने लावारिस में टीना का अंतिम संस्कार किया था।

विज्ञापन
Baghpat: Police has arrested two accused after disclosing Tina murder case
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : amar ujala

विस्तार

बागपत में हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। शादी के लिए जिद करने पर प्रेमी ने अपने साथी के साथ मिलकर प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी थी। यही नहीं पहचान मिटाने के लिए शव जला दिया था। पुलिस ने 10 महीने बाद युवती के प्रेमी व उसके साथी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है।

विज्ञापन


एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि निरपुड़ा गांव की रहने वाली अनुसूचित जाति की नीतू ने 25 अप्रैल 2022 को ककड़ीपुर गांव के दिवांश के खिलाफ बहन टीना उर्फ मीना निवासी बेगमाबाद गढ़ी को बहला फुसलाकर ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। तभी से दोघट थाना पुलिस युवती की तलाश में जुटी हुई थी। अब 10 महीने बाद पुलिस ने छानबीन करने के बाद दिवांश को हिरासत में लेकर पूछताछ की। 
विज्ञापन


दिवांश ने बताया कि उसका टीना के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। टीना उससे शादी करने के लिए कहती थी, लेकिन उसके परिवार वाले इसके लिए तैयार नहीं थे। 10 अप्रैल 2022 की रात में वह टीना को शादी का झांसा देकर घर से साथ लेकर आया था। वह बूढ़पुर गांव के रहने वाले अपने दोस्त सोनू की बाइक पर बैठकर बूढ़पुर गांव के जंगल में नलकूप पर पहुंचा। इस दौरान टीना उससे जल्द शादी करने की जिद करने लगी। दिवांश को लगने लगा कि वह टीना से शादी नहीं करेगा तो वह उसे फंसा देगी। उसके कहने पर दोस्त सोनू ने टीना की चुनरी से गला घोंटकर हत्या कर दी और उसके बैग से कपड़े निकालकर शव के ऊपर डालकर आग लगा दी। जिसके बाद मृतका के बैग से ढाई हजार रुपये व घड़ी लेकर भाग गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Suicide: फरहा ने दुष्यंत को जन्मदिन पर दिया था फोन, धर्म परिवर्तन का बनाया दवाब, पूछताछ में उगले में बड़े राज

थाना प्रभारी भुरेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों हत्यारोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बाइक व मृतका की घड़ी बरामद की गई। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें: UP: बद्दो की पत्नी ऑस्ट्रेलिया में, बेटे सिकंदर पर कसा शिकंजा, आखिर कब दबोचा जाएगा ढाई लाख का इनामी 

लावारिस में हुआ था मृतका का अंतिम संस्कार
थाना प्रभारी भुरेंद्र सिंह ने बताया कि 25 अप्रैल को मुकदमा दर्ज किया गया था, जबकि 10 अप्रैल को टीना की हत्या कर दी गई थी। जिसका अधजला शव रमाला थाना पुलिस ने बरामद किया था और हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। मृतका की शिनाख्त नहीं होने पर लावारिस में अंतिम संस्कार किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed