फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat Police caught the crook of Bavaria gang, jewelery and gun worth 10 lakhs recovered

बागपत  पुलिस ने बावरिया गिरोह का बदमाश पकड़ा, 10 लाख के आभूषण व बंदूक बरामद

Sun, 27 Jun 2021 01:44 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 27 Jun 2021 01:44 PM IST
सार

मनीष उर्फ याहू बागपत-गाजियाबाद समेत आसपास के कई जनपदों में लूट की वारदात को अंजाम दिया करता था।

विज्ञापन
Baghpat Police caught the crook of Bavaria gang, jewelery and gun worth 10 lakhs recovered
पुलिस गिरफ्त में बावरिया गैंग का बदमाश - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत में बड़ौत कोतवाली पुलिस ने बावरिया गिरोह के बदमाश को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से लूटे गए करीब 10 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण व बंदूक और कारतूस बरामद किए हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पकड़े गए बदमाश का नाम मनीष उर्फ याहू बावरिया है। वह लोनी थाना क्षेत्र के गाजियाबाद जनपद का रहने वाला है। बड़ौत कोतवाली प्रभारी अजय शर्मा ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बावरियों का एक बड़ा गिरोह काम कर रहा है, जो लूट, डकैती की कई बड़ी वारदातों को अंजाम दे चुका है।
विज्ञापन


बताया गया कि मनीष उर्फ याहू बागपत-गाजियाबाद समेत आसपास के कई जनपदों में लूट की वारदात को अंजाम दिया करता था। उसने लूट व डकैती की एक दर्जन से अधिक घटनाओं को अंजाम दिया है। पकड़े गए आरोपी को फिलहाल पुलिस ने जेल भेज दिया है और उसके आपराधिक इतिहास को खंगालने में जुटी हुई है। आरोपी के पास से जो बंदूक बरामद हुई है उसके संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि बावरिया जाति के लोग शामली के झिंझाना और राजस्थान के भरतपुर में हैं। इसी जाति के कुछ लोग गिरोह बनाकर लूट व डकैती जैसे अपराध करते हैं। वारदात करने के बाद पुलिस से बचने के लिए यह दूसरे शहर चले जाते है और पहचान बदलकर रहने लगते हैं। बागपत, शामली, मेरठ और आसपास के जिलों में अब तक बावरिया गिरोह की कई बड़ी वारदातें सामने आ चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed