फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Pervez Musharraf's land will be auctioned on Thursday, applications received from across the country.

Baghpat: परवेज मुशर्रफ की जमीन की बृहस्पतिवार को होगी नीलामी, देशभर से आए आवेदन

Wed, 04 Sep 2024 05:27 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 04 Sep 2024 05:27 PM IST
सार

परवेज मुशर्रफ की पुश्तैनी जमीन की नीलामी आज होगी। हालांकि इसे पहले ही शत्रु संपत्ति घोषित किया जा चुका है। 

विज्ञापन
Baghpat: Pervez Musharraf's land will be auctioned on Thursday, applications received from across the country.
पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के भाई व परिवार की जमीन खरीदने के लिए देशभर के लोग जुट रहे हैं। वह जमीन को देखने के लिए कोताना पहुंच रहे हैं। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कराया गया है और उसकी नीलामी के लिए बृहस्पतिवार को ऑनलाइन बोली लगाई जाएगी।
विज्ञापन

 

Baghpat: Pervez Musharraf's land will be auctioned on Thursday, applications received from across the country.
कोताना गांव में लगा नीलामी का बैनर। - फोटो : अमर उजाला
पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के पिता मुशर्रफुद्दीन और माता बेगम जरीन कोताना गांव की रहने वाली थीं। कोताना में ही दोनों की शादी हुई थी। वह वर्ष 1943 में दिल्ली जाकर रहने लगे थे, जहां परवेज मुशर्रफ व उसके भाई डॉ. जावेद मुशर्रफ का जन्म हुआ था। उनका परिवार वर्ष 1947 में बंटवारे के समय पाकिस्तान में जाकर बस गया था। मगर दिल्ली के अलावा उनके परिवार की हवेली व खेती की जमीन कोताना में मौजूद थी। जिसमें परवेज मुशर्रफ की जमीन बेच दी गई तो उनके भाई डा. जावेद मुशर्रफ व परिवार के सदस्यों की जमीन बाकी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

परवेज मुशर्रफ के भाई डॉ. जावेद मुशर्रफ व परिवार के अन्य सदस्यों की जमीन को पंद्रह साल पहले शत्रु संपत्ति में दर्ज कर दिया गया था। मगर इस जमीन की पहचान इनके नाम से होती है। जिसमें से बांगर की करीब 13 बीघा शत्रु संपत्ति की नीलामी होनी है। इस जमीन को लेने के लिए देशभर से लोगों ने ऑनलाइन आवेदन किया है और उस जमीन को देखने के लिए कोताना में लोग पहुंच रहे हैं। बताया गया कि यूपी के अधिकतर जिलों के अलावा दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड तक के लोगों ने जमीन के लिए आवेदन किया है। अब यह देखना होगा कि यह जमीन किसके पास जाती है।
 
विज्ञापन

एसडीएम पंकज वर्मा का कहना है कि भारत सरकार के शत्रु संपत्ति अभिरक्षक कार्यालय से कोताना में शत्रु संपत्ति की नीलामी कराई जा रही है। यह नीलामी ऑनलाइन होगी और इसके लिए बृहस्पतिवार को ऑनलाइन ही बोली लगाई जाएगी। जिसकी बोली ज्यादा होगी, उसके नाम जमीन होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed