फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat : owner of agricultural machinery factory was murdered in Khekra

Murder in Baghpat: खेकड़ा की कृषि यंत्र फैक्टरी के मालिक की धारदार हथियार से हत्या

Sat, 17 Jun 2023 01:41 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 17 Jun 2023 01:41 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बागपत में बदमाशों ने एक और हत्या को अंजाम दे डाला। शुक्रवार देर रात खेकड़ा क्षेत्र स्थित एक कृषि यंत्र की फैक्टरी के मालिक की हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
Baghpat : owner of agricultural machinery factory was murdered in Khekra
जांच करता डॉग स्कवायड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत में कृषि यंत्र की फैक्टरी में मालिक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और गंभीरता से जांच शुरू कर दी। 
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार खेकड़ा के रहने वाले उद्यमी रमेश वर्मा पाठशाला रोड पर कृषि यंत्र बनाने की फैक्टरी चलाते थे। वह रात में फैक्टरी में ही अकेले ही रहता थे। शुक्रवार रात फैक्टरी के अंदर रमेश वर्मा की धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह उनका बेटा संजीव वर्मा ने फैक्टरी आकर देखा तो रमेश वर्मा का खून में लथपथ शव फैक्टरी में पड़ा मिला।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Kanwar Yatra 2023: कांवड़ की ऊंचाई निर्धारित, यात्रा के लिए पहचान पत्र अनिवार्य, 4 जुलाई से रूट होगा डायवर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव के पास से खून से सना लोहे का पाइप बरामद किया है। डॉग स्कावड टीम ने भी मौके परपहुंचकर जांच की। इस मामले में मृतक रमेश वर्मा के बेटे संजीव वर्मा ने कोतवाली में तहरीर देकर अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

इस मामले में सीओ प्रीता सिंह का कहना है कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। रमेश वर्मा की धारदार हथियार से हत्या की गई है। घटना की गहनता से जांच कराई जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
 
दो साल पहले इसी फैक्टरी में हुई थी हत्या
उद्यमी रमेश वर्मा के बेटे विजय वर्मा की दो साल पहले इसी फैक्टरी में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। विजय वर्मा की हत्या में उसके बड़े भाई संजीव वर्मा का नाम प्रकाश में आया था। भाई की हत्या के मामले में संजीव वर्मा जेल भेज दिया गया था, जो काफी दिनों से जमानत पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed