{"_id":"6037b208b3e24b51d42962c2","slug":"baghpat-notice-to-ten-houses-and-a-school-on-encroachment-given-ultimatum-of-one-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत: अतिक्रमण पर दस मकानों और एक स्कूल को नोटिस, एक सप्ताह का दिया अल्टीमेटम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: अतिक्रमण पर दस मकानों और एक स्कूल को नोटिस, एक सप्ताह का दिया अल्टीमेटम
Thu, 25 Feb 2021 08:20 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 25 Feb 2021 08:20 PM IST
सार
- मीरापुर रजबहे की पटरी के निर्माण और चौड़ीकरण में बाधक बन रहा अतिक्रमण
- एसडीएम ने कराई जांच, एक सप्ताह में अतिक्रमण हटाने का दिया अल्टीमेटम
विज्ञापन
baghpat news
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बड़ौत में मीरापुर रजबहे की पटरी के निर्माण और चौड़ीकरण को लेकर बृहस्पतिवार को एसडीएम ने मौका मुआयना किया। सिंचाई विभाग, पालिका परिषद व तहसील कर्मचारियों की टीम ने पटरी के निर्माण में बाधक बने अतिक्रमण करने वाले दस मकान मालिकों और एक स्कूल संचालक को चिह्नित कर नोटिस भेजा। एसडीएम ने चेतावनी दी कि एक सप्ताह में अतिक्रमण नहीं हटाया तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
गुरुवार को एसडीएम दुर्गेश मिश्र मीरापुर रजबहे की पटरी पर पहुंचे और सिंचाई विभाग के जिलेदार वीरेंद्र सिंह, जेई केके शर्मा, पालिका परिषद के जेई कामेंद्र सिंह व तहसील कर्मचारियों की टीम को मौके पर बुलाया और संबंधित रिकार्ड को देखकर अतिक्रमण करने वालों को चिह्नित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
तीनों विभागों की जांच में दस मकान और एक स्कूल अतिक्रमण की स्थिति में मिला। इस पर इन मकान मालिकों और स्कूल संचालक को एसडीएम के निर्देश पर नोटिस भेजा गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: सुरेश राठौर हत्याकांड: बेटे ने दोस्त के साथ मिलकर रची थी पिता के मर्डर की खौफनाक साजिश
एसडीएम ने बताया कि जिन लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है, उन्हेें नोटिस भेजा गया है। एक सप्ताह का समय दिया गया है। यदि अतिक्रमण नहीं हटाया तो कार्रवाई की जाएगी।
दो करोड़ की लागत से पूरा होगा 550 मीटर टुकडे़ का निर्माण
नगर पालिका परिषद के चेयरमैन अमित राणा ने बताया कि छह चरणों में मीरापुर रजबहे की पटरी के निर्माण और चौड़ीकरण का कार्य किया जाएगा।
पहले चरण में 700 मीटर लंबी और 27 फूट चौड़ी पटरी का 3.5 करोड़ रुपये में काम पूरा कर लिया गया है। दूसरे चरण का काम चल रहा है। इसमें 550 मीटर लंबे और 25 फुट चौडे़ टुकड़े का निर्माण होना है। इसमें लगभग दो करोड़ की लागत आएगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/