फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat Notice to DGP and Chief Secretary in the case of death of woman and two daughters in Bachhod matter raised in assembly

बागपत: बाछौड़ में महिला व दो बेटियों की मौत केस में डीजीपी व मुख्य सचिव को नोटिस, विधानसभा में उठा मामला

Fri, 27 May 2022 09:55 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 27 May 2022 09:55 PM IST
सार

छपरौली विधायक डॉ. अजय कुमार ने महिला व दो बेटियों की मौत के मामले को शुक्रवार को विधानसभा में उठाया। वहां विधायक ने कहा कि पुलिस लगातार घर में दबिश देकर उत्पीड़न कर रही थी और महिला व बेटियों के साथ अभद्रता तक की जाती थी।

विज्ञापन
Baghpat Notice to DGP and Chief Secretary in the case of death of woman and two daughters in Bachhod matter raised in assembly
मां-बेटियों की मौत का मुद्दा गरमा रहा - फोटो : amar ujala

विस्तार

बाछौड़ गांव में पुलिस के दबिश देने के दौरान महिला गीता और दो बेटियों स्वाति व प्रीति की जहरीला पदार्थ निगलने के कारण मौत के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान लिया है। इस मामले में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) व मुख्य सचिव को नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया है। इसलिए अधिकारी घटना को लेकर गुरुवार देर रात तक लखनऊ से पूरी जानकारी लेते रहे।

विज्ञापन


छपरौली विधायक डॉ. अजय कुमार ने महिला व दो बेटियों की मौत के मामले को शुक्रवार को विधानसभा में उठाया। वहां विधायक ने कहा कि पुलिस लगातार घर में दबिश देकर उत्पीड़न कर रही थी और महिला व बेटियों के साथ अभद्रता तक की जाती थी। पुलिस के इस उत्पीड़न से तंग होकर ही उन्होंने जहरीला पदार्थ निगला है।
विज्ञापन


विधायक डॉ. अजय कुमार ने इस मामले में सरकार से उच्चस्तरीय जांच कराने के साथ ही पीड़ित परिवार को 30 लाख रुपये मुआवजा दिए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह मुआवजा जिलाधिकारी की तरफ से भेजे जाने वाले प्रस्ताव से अलग दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed