Baghpat: महिला सीएचओ पर लाठी-डंडों से हमला, बुरी तरह मारपीट कर किया घायल, हमलावर फरार
Baghpat News : तीन हमलावरों ने महिला सीएचओ पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। आरोपियों ने महिला सीएचओ के साथ बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत जनपद के बड़ौत क्षेत्र में तीन लोगों ने महिला सीएचओ पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। उनके साथ बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया गया। वह शुक्रवार सुबह जलालपुर गांव में हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पर जा रही थी, इसी दौरान हमला किया गया।
उधर, घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तो हमलावर पुलिस को देख भाग निकले। बाद में घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालांकि अभी तक इस संबंध में कोतवाली पर कोई तहरीर नहीं आई है। फिर भी पुलिस अपने स्तर पर कार्रवाई में जुट गई है।
घायल अमरेश जलालपुर गांव की रहने वाली हैं और वह गांव में ही स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर सीएचसो पद पर तैनात हैं। बताया गया कि शुक्रवार की सुबह अमरेश जिस समय घर से हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पर जा रही थी, तभी रास्ते में तीन लोगों ने उसे घेर लिया और लाठी-डंडों से उस पर हमला बोल दिया। वहीं शोर सुनकर ग्रामीण दौड़े तो हमलावरों ने उनके साथ भी हाथापाई का प्रयास किया है, जिसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
यह भी पढ़ें: आशिया की दर्दभरी कहानी: जुबां से बयां की दास्तां, सुनकर भर आईं आंखें, मासूम पोती-पोते के लिए चलाती हैं ठेला
सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पहुंची तो हमलावर पुलिस को देख भाग निकले। बाद में पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर एनएस सिरोही ने बताया कि अभी तहरीर नही आई है। तहरीर आने के बाद ही घटना की वजह पता चल सकेगी।
यह भी पढ़ें: नकली नोटों का मामला: पाकिस्तान से जुड़ रहे तार, आफताब को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही टीम, खुलेंगे बड़े राज