{"_id":"63f0bc0b6fbe5701630a068b","slug":"baghpat-news-the-girl-eloped-with-her-lover-before-five-days-of-marriage-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: शादी से पांच दिन पहले प्रेमी के साथ फरार हुई युवती, पुलिस ने दिल्ली से किया बरामद, साथ रहने की जिद पर अड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: शादी से पांच दिन पहले प्रेमी के साथ फरार हुई युवती, पुलिस ने दिल्ली से किया बरामद, साथ रहने की जिद पर अड़ी
Sat, 18 Feb 2023 05:24 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 18 Feb 2023 05:24 PM IST
सार
Baghpat News : शादी से पांच दिन पहले युवती अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। पुलिस ने दोनों को दिल्ली से बरामद कर लिया, लेकिन युवती प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी है।
विज्ञापन
लव मैरिज
विस्तार
बागपत जनपद के बड़ौत में कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से युवक व युवती दो दिन पहले फरार हो गए थे। 22 फरवरी को युवती की शादी थी। परिजनों ने कोतवाली पर शिकायत दर्ज कराई तो शनिवार को पुलिस ने दोनों को बरामद कर लिया। युवती अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी हुई है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती की 22 फरवरी को शादी थी, लेकिन शादी से पांच दिन पहले ही गांव के एक युवक के साथ फरार हो गई। परिजन शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचे और युवक पर अपहरण का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut: दोस्त की बहन से प्रेम विवाह, थाने में बेटी को पति के साथ देख मां बेहोश, पर नहीं पसीजा दिल
विज्ञापन
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शनिवार को ही युवती व युवक को दिल्ली से बरामद कर लिया और दोनों को कोतवाली ले आई। पुलिस ने इसकी सूचना दोनों के परिजनों को दी। परिजन युवती के पास पहुंचे और उसे घर चलने के लिए कहने लगे, लेकिन वह अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी हुई है।
यह भी पढ़ें: मेरठ: पुलिस कस्टडी से फरार हुए दो बदमाश, अफसरों में मचा हड़कंप, आरोपियों ने तीन घंटे में की थी पांच वारदात
इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों बालिग हैं। युवती का मेडिकल कराने और उसके बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।