{"_id":"6203e8e1b0336566fd596db1","slug":"baghpat-news-the-body-of-the-young-man-was-found-in-the-house-a-day-after-the-wedding","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशियों में मातम: शादी के दो दिन बाद फंदे पर लटका मिला युवक का शव, आत्महत्या की वजह जानने में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशियों में मातम: शादी के दो दिन बाद फंदे पर लटका मिला युवक का शव, आत्महत्या की वजह जानने में जुटी पुलिस
Wed, 09 Feb 2022 09:46 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 09 Feb 2022 09:46 PM IST
सार
शादी के एक दिन बाद ही युवक का शव पड़ोसी के बंद पड़े मकान में फंदे पर लटका मिला। युवक की मौत से कोहराम मचा है। वहीं शादी की खुशियों में मातम पसर गया।
विज्ञापन
बागपत पुलिस।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बागपत जनपद के निरपुड़ा गांव में एक युवक का शव पड़ोसी के बंद पड़े मकान में फंदे से लटका मिला। युवक की एक दिन पहले ही शादी हुई थी। वह मेरठ से लावड़ से दुल्हन लेकर आया था। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। शादी की खुशियां भी मातम में बदल गई। उधर, पिता ने हत्या की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
निरपुड़ा गांव निवासी मुजम्मिल (19) पुत्र सलीम की मंगलवार आठ फरवरी को शादी हुई थी। मंगलवार देर शाम युवक लावड़ मेरठ से दुल्हन लेकर अपने गांव निरपुड़ा पहुंचा था। परिजनों के मुताबिक, मंगलवार देर रात मुजम्मिल अपने कमरे से निकला और बिना बताएं कहीं चला गया। काफी देर तक न आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की तो पड़ोसी के बंद पड़े मकान में उसका शव फंदे से लटका मिला। युवक की मौत से घर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से नीचे उतरवाया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव 2022: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, असदुद्दीन ओवैसी और अनुराग ठाकुर समेत आज मेरठ में प्रचार करेंगे दिग्गज नेता
विज्ञापन
इथाना प्रभारी का कहना है कि युवक ने आत्महत्या क्यों की, इसकी जानकारी की जा रही है। पिता की ओर से तहरीर दी गई है, जिसमें हत्या की आशंका जताई गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।