फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat News: Seven accused have surrendered in the court in case of ruckus in the assembly elections 2022

विधानसभा चुनाव में बवाल: इस मामले के सात आरोपियों ने कोर्ट में किया सरेंडर, सीओ समेत 12 पुलिसकर्मी हुए थे घायल

Tue, 13 Jun 2023 07:25 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Tue, 13 Jun 2023 07:25 PM IST
सार

विधानसभा चुनाव में बवाल का मामला: मंगलवार को इस मामले के सात आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर किया। बताया गया कि बवाल में सीओ समेत 12 पुलिसकर्मी घायल हुए थे।

विज्ञापन
Baghpat News: Seven accused have surrendered in the court in case of ruckus in the assembly elections 2022
अदालत

विस्तार

विधानसभा चुनाव 2022 में मतगणना स्थल के बाहर हुए बवाल के सात आरोपियों ने मंगलवार को न्यायालय में सरेंडर कर दिया। जिसके बाद न्यायालय से उनको जमानत भी मिल गई।

विज्ञापन


बागपत में विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान खेकड़ा के लख्मीचंद पटवारी कॉलेज में मतगणना पूरी होने के बाद मतगणना स्थल के बाहर हंगामा हो गया था। जिसमें बड़ौत विधानसभा सीट पर रालोद प्रत्याशी जयवीर सिंह तोमर को हराने का आरोप लगाते हुए पथराव कर दिया गया था। जहां रालोद कार्यकर्ता और पुलिस के बीच झड़प हो गई थी। उस बवाल में सीओ युवराज सिंह, तत्कालीन कोतवाली प्रभारी तपेश्वर सागर, इंस्पेक्टर दीक्षित त्यागी, इंस्पेक्टर कोशलेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर देवेश शर्मा, कांस्टेबल देवेश कसान, मनोज, कपिल यादव समेत 12 पुलिस कर्मी घायल हो गए थे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: लापरवाही की हद पार: फव्वारों पर किए लाखों खर्च, पर देखरेख न करने पर फंसा नगर निगम, सामने आई सच्चाई
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा कई रालोद कार्यकर्ता भी घायल हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष जगपाल तेवतिया समेत 400 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। अधिवक्ता जयवीर सिंह ने बताया कि मंगलवार को मुकदमे में आरोपी योगेंद्र, बोबी, भीम, बिजेंद्र, विशेष नैन, राहुल धामा, अमित राठी ने न्यायालय में सरेंडर किया। जिनको न्यायालय से जमानत मिल गई है।

यह भी पढ़ें: कारगिल युद्ध 1999: दुश्मनों के लिए काल बन गए थे ये जांबाज, शहीदों के शौर्य की ऐसी कहानी, आप भी करेंगे सलाम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed