Baghpat: यमुना में क्षतिग्रस्त हुई गैस पाइपलाइन की मरम्मत का कार्य शुरू, 25 जुलाई की रात में हुआ था धमाका
Baghpat News : यमुना में क्षतिग्रस्त हुई गैस पाइपलाइन की मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है। इस पाइपलाइन में 25 जुलाई की रात में तेज धमाका हुआ था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बता दें कि दादरी से पानीपत तक आईजीएल कंपनी की गैस पाइपलाइन बिछी हुई है, जो जागोस गांव से यमुना में होते हुए हरियाणा के सोनीपत के घसौली आदि गांवों से होकर गुजर रही हैं। इस पाइपलाइन में गत 25 जुलाई की तड़के तकरीबन तीन बजे पाइपलाइन में धमाका हुआ था जो पूरे गांव में सुनाई दिया था। अंधेरा होने के कारण कुछ ग्रामीण जैसे-तैसे यमुना किनारे पहुंचे तो उन्हें 20 फीट ऊंची पानी की लहरें/फव्वारे उठते दिखे थे।
इसके बाद इंडियन ऑयल कंपनी के आलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे और उन्हें जागोस गांव में स्थित पाइपलाइन के सेक्शन वॉल्व (एसवी3) को बंद कर आपूर्ति बंद कर दी थी। अब यमुना का जलस्तर काफी कम हो जाने के बाद कंपनी के अधिकारियों ने जागोस गांव में डेरा डाल दिया है। गांव में पंडित मदन मोहन मालवीय गेट से लेकर क्षतिग्रस्त पाइपलाइन व इससे आगे तक के लगभग तीन किलोमीटर हिस्से को बदल जाएगा।
यह भी पढ़ें: Photos: मुजफ्फरनगर में किसानों का हल्ला बोल, भाकियू का SSP दफ्तर पर प्रदर्शन, बेरिकेड गिराया
उत्तरी क्षेत्र पाइपलाइन के जनरल मैनेजर (मेंटिनेंस) लेफ्टिनेंट कर्नल आलोक रॉय ने बताया कि सेक्शन वाल्व(एसवी3) के पास से यह काम शुरू किया गया है। इसे जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाएगा। वैकल्पिक तौर पर भटिंडा-पानीपत पाइपलाइन के माध्यम से अभी भी गैस की आपूर्ति की जा रही है।
यह भी पढ़ें: Blast In Factory: आठ अफसरों को भी न दिखे स्काई बम, पटाखों को बताया केमिकल, पांच मजदूरों की हुई थी दर्दनाक मौत