{"_id":"60b9d1b88ebc3ee48b1fa5f1","slug":"baghpat-news-naresh-tikait-is-going-to-ghazipur-border-with-11-quintals-of-rasgulla-and-there-will-celebrate-rakesh-tikait-s-birthday","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: गाजीपुर बॉर्डर पर मनाया जाएगा राकेश टिकैत का जन्मदिन, 11 क्विंटल रसगुल्ले लेकर रवाना हुए नरेश टिकैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: गाजीपुर बॉर्डर पर मनाया जाएगा राकेश टिकैत का जन्मदिन, 11 क्विंटल रसगुल्ले लेकर रवाना हुए नरेश टिकैत
Fri, 04 Jun 2021 12:39 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 04 Jun 2021 12:39 PM IST
सार
आज गाजीपुर बॉर्डर पर राकेश टिकैत का जन्मदिन मनाया जाएगा। छोटे भाई का जन्मदिन मनाने के लिए नरेश टिकैत 11 क्विंटल रसगुल्ले लेकर रवाना हो गए हैं। उन्होंने जाते समय बातपत में ये बड़ी बात कही।
विज्ञापन
बागपत में अन्य कार्यकर्ताओं के साथ नरेश टिकैत।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत शुक्रवार को अपने छोटे भाई राकेश टिकैत का जन्मदिन मनाने के लिए गाजीपुर बॉर्डर गए हैं। जन्मदिन जोरशोर से मनाने के लिए उन्होंने घर पर ही 11 क्विंटल रसगुल्ले बनवाए गए।
विज्ञापन
वहीं गाजीपुर बॉर्डर जाते समय वह बागपत में राष्ट्र वंदना चौक पर रुके। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि कोरोना बड़ी महामारी है। कानून इसके सामने छोटे हैं। ये कानून बाद में भी लागू हो सकते हैं। लेकिन सरकार हठधर्मिता पर अड़ी है। विधानसभा चुनाव से पहले किसान आंदोलन को एक वर्ष पूरा हो जाएगा। तब यह आंदोलन और भी उग्र हो जाएगा और पूरे देश में फैल जाएगा।
विज्ञापन
उधर, मुजफ्फरनगर में राकेश टिकैत और उनके बेटे पर जमीन हड़पने के आरोपों पर बोले कि वह महिला पागल है। हमने उसकी सिफारिश अधिकारियों से की है। उनका घर के बंटवारे का विवाद है। जमीन रेलवे ने अधिग्रहण की है। उसके देवर और जेठ का जमीन पर कब्जा है। उन्हें मुआवजा मिल रहा है। हमने अधिकारियों से कहा कि महिला को भी मुआवजा मिल सकता है तो दिलाया जाए। वहीं इस मामले में एसडीम सदर दीपक कुमार का कहना है कि हमारे पास ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है।
विज्ञापन
इसके बाद सगौत्र विवाह के सवाल पर कहा कि यह ठीक नहीं है। शादी परिजनों की रजामंदी से होनी चाहिए। गलत का विरोध तो समाज भी करेगा।