फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat News: More than 20 including groom fell ill due to food poisoning

UP : फूड पॉइजिंग से दूल्हे-दुल्हन समेत 30 की हालत बिगड़ी, कॉलोनी में मचा हड़कंप, इलाज में जुटे चिकित्सक

Tue, 05 Dec 2023 10:57 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Tue, 05 Dec 2023 10:57 PM IST
सार

Baghpat News : शादी समारोह में पनीर खाने से दूल्हे और दुल्हन समेत 30 से ज्यादा बरातियों की हालत बिगड़ गई। बताया गया कि फूड पॉइजिंग से इनकी हालत बिगड़ी है। फिलहाल चिकित्सक उपचार करने में जुटे हैं।

विज्ञापन
Baghpat News: More than 20 including groom fell ill due to food poisoning
फूड पॉइजिंग से दुल्हन समेत 30 बराती हुए बीमार। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बागपत में शहर की आयशा कॉलोनी में मंगलवार देर शाम शादी की खुशियां उस समय फीकी पड़ गईं, जब फूड पॉइजनिंग से दूल्हा-दुल्हन और 30 से ज्यादा बरातियों की हालत बिगड़ गई। उन सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार हो रहा है।
विज्ञापन

बागपत में नौरोजपुर रोड पर आयशा कॉलोनी से रोजुद्दीन के बेटे हासिम की बरात मंगलवार दोपहर करीब दो बजे लोनी के खन्ना नगर में गई थी। जहां बरातियों ने खाना खाया और उसके बाद निकाह पढ़वाकर दुल्हन रीना को लेकर आ गए। घर आने के बाद दूल्हा व दुल्हन और 30 से ज्यादा बरातियों की हालत बिगड़ गई।

विज्ञापन

बताया गया कि किसी के पेट में दर्द होने लगा तो किसी को उल्टी लगनी शुरू हो गई। जिनमें से बच्चों व महिलाओं समेत 15 को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिनके पेट में दर्द था, उन्होंने निजी चिकित्सकों के पास उपचार कराया।

यह भी पढ़ें: टूटा हादसों का कहर: फिल्मी स्टाइल..., 120 की स्पीड पर थी कार, 18 टायरा ट्रक में घुसी, 5 की मौतों से मचा कोहराम

दूल्हा हासिम ने बताया कि चाऊमीन व पनीर समेत फास्ट फूड खाने वालों की हालत खराब हुई है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एसके चौधरी ने बताया कि खाने से फूड पॉइजनिंग होने पर बच्चे व महिलाओं समेत 15 को भर्ती कराया गया है। जिनका उपचार किया जा रहा है और हालत में सुधार है। उनको उपचार के बाद सुबह छुट्टी मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed