{"_id":"620f41e59f2df039b01f6088","slug":"baghpat-news-four-friends-was-going-to-haridwar-two-drowning-in-river-at-roorkee","type":"story","status":"publish","title_hn":"मचा कोहराम: हरिद्वार घूमने जा रहे थे चार दोस्त, दो नहर में डूबे, तलाश में जुटी पुलिस और परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मचा कोहराम: हरिद्वार घूमने जा रहे थे चार दोस्त, दो नहर में डूबे, तलाश में जुटी पुलिस और परिजन
Fri, 18 Feb 2022 12:22 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 18 Feb 2022 12:22 PM IST
सार
Baghpat News: बागपत से चार दोस्त घूमने के लिए हरिद्वार जा रहे थे। लेकिन रुड़की में दो दोस्त नहर में डूब गए। उधर, सूचना मिलने पर दोनों के परिवारों में कोहराम गया। परिजन रुड़की के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
गमजदा परिजन।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के चार युवक हरिद्वार जा रहे थे, इसी बीच इनमें से दो युवक रुड़की में नहर में डूब गए। वहीं युवकों के नहर में डूबने की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
गांव में पसरा मातम
बागपत के चार युवक घूमने के लिए हरिद्वार जा रहे थे। इस दौरान इनमें से एक युवक रुड़की में नहर में डूब गया। वहीं उसे बचाने के लिए दूसरा साथी भी नहर में कूद गया और फिर वह भी डूब गया। बताया गया कि इनमें से एक प्राइवेट नौकरी करता है और उसे बचाने के लिए कूदने वाला पुलिस कर्मी का बेटा है। अन्य दोनों युवक सुरक्षित है। घटना की सूचना मिलने पर परिजन रुड़की पहुंचे। पुलिस और दोनों के परिजन उनकी तलाश में जुटे हैं। उधर, एक साथ दो युवकों के नहर में डूबने से गांव में मातम पसर गया। हर कोई युवकों के बचने की दुआ कर रहा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: भयावह तस्वीरें: भाई-बहन की मौत से फटा मां का कलेजा, गांव में पसरा मातम, विदेश में जन्मे थे समीर और महा
विज्ञापन