फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat News: Called for marriage certificate and drugged woman in court

Baghpat: बहाने से महिला को बुलाया, कचहरी में पिलाया नशीला पदार्थ, सैनिक पति पर लगा ये बड़ा आरोप

Wed, 03 May 2023 07:30 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Wed, 03 May 2023 07:30 PM IST
सार

Baghpat News : महिला को शादी का प्रमाण पत्र बनवाने के बहाने से बुलाया गया और कचहरी में नशीला पदार्थ पिला दिया गया। सैनिक पति पर ये बड़ा आरोप लगा है।

विज्ञापन
Baghpat News: Called for marriage certificate and drugged woman in court
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शादी का प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर कचहरी में बुलाकर सैनिक की पत्नी को नशीला पदार्थ पिला दिया। जिससे वह बेहोश हो गई। उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

विज्ञापन


अलीगढ़ के सिकंदरपुर के रहने वाले राजकुमार ने बताया कि जून 2022 में उसकी बहन ममता की शादी बालैनी क्षेत्र के रहने वाले सैनिक के साथ हुई थी। शादी के बाद दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उसकी बहन का उत्पीड़न किया गया। जिस कारण उसकी बहन मायके में रह रही थी।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि उसके जीजा ने नौकरी में शादी के प्रमाण पत्र की जरूरत होने की बात कहकर कचहरी में बुलाया। बुधवार को कचहरी में उसके जीजा ने ममता को नशीला पदार्थ पिला दिया। जिससे वह बेहोश हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ में बड़ी वारदात: एक घर से 20 तोले सोने के जेवरात और 80 हजार की लूट, ब्लू कलर की स्विफ्ट से आए थे बदमाश

इस मामले में सीओ विजय चौधरी का कहना है कि अभी घटना की सत्यता का पता किया जा रहा है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: सिपाही मर्डर केस: सामने आया तांत्रिक बाबा का ये बड़ा राज, चित्रकूट में खरीदे थे बिटकॉइन, पुलिस ने मांगी रिमांड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed