{"_id":"6412cb9ede5d4d3c130fa775","slug":"baghpat-news-angry-farmers-warns-for-hunger-strike-over-closure-of-sugarcane-purchase-center-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: गन्ना क्रय केंद्र बंद किए जाने पर भड़का किसानों का गुस्सा, दी भूख हड़ताल की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: गन्ना क्रय केंद्र बंद किए जाने पर भड़का किसानों का गुस्सा, दी भूख हड़ताल की चेतावनी
Thu, 16 Mar 2023 01:26 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 16 Mar 2023 01:26 PM IST
सार
बिनौली बिजवाड़ा मार्ग पर सिरसलगढ़ दरकावदा के मोजे में स्थित मलकपुर शुगर मिल के गन्ना क्रय केंद्र को बंद कर दिए जाने से गुरुवार को किसानों का गुस्सा फूट पड़ा।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते किसान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत जनपद के बिनौली बिजवाड़ा मार्ग पर सिरसलगढ़ दरकावदा के मोजे में स्थित मलकपुर शुगर मिल के गन्ना क्रय केंद्र को बंद कर दिए जाने से गुस्साए जिवाना के किसानों ने गुरुवार को प्रदर्शन कर रोष जताया। इस दौरान उन्होंने क्रय केंद्र चालू नही किये जाने पर भूख हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
किसान हरेंद्र सौलंकी ने बताया कि मलकपुर शुगर मिल के इस जिवाना बी गन्ना क्रय केंद्र से करीब 45 किसान जुड़े हैं। उन्होंने क्रय केंद्र जबरन बंद करने का केंद्र इंचार्ज ऋषिपाल पर आरोप लगाया है।
विज्ञापन
किसानों ने बताया कि क्रय केंद्र बंद कर दिए जाने से किसानों का गन्ना खेतों में पड़ा सूख रहा है और उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने क्रय केंद्र को चालू न करने पर शनिवार से भूख हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन