{"_id":"625aeb7cfac69351cd6ae693","slug":"baghpat-news-accused-youth-was-beaten-up-by-family-members-after-molesting-the-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत में मनचले की धुनाई: युवती के साथ छेड़छाड़ करना पड़ा भारी, पीड़िता ने पकड़ा, फिर परिजनों ने जमकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत में मनचले की धुनाई: युवती के साथ छेड़छाड़ करना पड़ा भारी, पीड़िता ने पकड़ा, फिर परिजनों ने जमकर पीटा
Sat, 16 Apr 2022 09:44 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 16 Apr 2022 09:44 PM IST
सार
युवती के साथ छेड़छाड़ करना एक युवक को भारी पड़ गया। छेड़छाड़ के दौरान युवती ने युवक को दबोच लिया और परिजनों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी।
विज्ञापन
बागपत पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में एक युवक को युवती के साथ छेड़छाड़ करना भारी पड़ गया। छेड़छाड़ के दौरान युवती ने आरोपी युवक को दबोच लिया। इसके बाद युवती और उसके परिजनों ने आरोपी की जमकर धुनाई कर दी। बाद में परिजनों ने पुलिस से मामले की शिकायत कर दी।
विज्ञापन
घर के दरवाजे पर खड़ी थी युवती, शराबी युवक ने की छेड़छाड़
बालैनी थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार रात एक युवती अपने घर के बाहर दरवाजे पर खड़ी थी। इसी दौरान पड़ोसी युवक नशे में वहां पहुंचा और युवती से छेड़खानी कर दी। आरोप है कि उसने युवती के कपड़े फाड़ने का प्रयास किया। युवती के शोर मचाने पर परिजन आ गए और आरोपी की धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: योगी के बुलडोजर से बड़ी कार्रवाई: सहारनपुर में भूमाफिया की 15 करोड़ की संपत्ति जब्त, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
वहीं थाना प्रभारी बिरजाराम ने बताया कि आरोपी सौरभ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि पीड़ित पक्ष के लोगों ने आरोपी की धुनाई भी की।
यह भी पढ़ें: मुठभेड़ की तस्वीरें: लाडले बेटे को देख छलक उठीं पिता की आंखें, नौ दिन पहले हुआ था जकी का अपहरण, घर में लौटीं ईद जैसी खुशियां