फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: New toll company deposited Rs 6267 crore, will collect for 20 years

बागपत: नई टोल कंपनी ने जमा कराए 6267 करोड़ रुपये, 20 साल तक करेगी वसूलेगी  

Tue, 05 Apr 2022 10:44 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 05 Apr 2022 10:44 AM IST
सार

एनएचएआई ने आगरा की पीएनसी कंपनी को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर टोल वसूलने का ठेका दिया है। कंपनी अब 20 साल तक टोल वसूलेगी। टोल कंपनी इस समयावधि में एक्सप्रेस-वे का मेंटीनेंस भी करेगी।

विज्ञापन
Baghpat: New toll company deposited Rs 6267 crore, will collect for 20 years
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे (ईपीई) - फोटो : amar ujala

विस्तार

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे (ईपीई) पर नई कंपनी अब 20 साल तक टोल वसूलेगी। इसके लिए कंपनी ने एनएचएआई के खाते में 6267 करोड़ रुपये जमा करा दिए है। टोल कंपनी इस समयावधि में एक्सप्रेस-वे का मेंटीनेंस भी करेगी। 

विज्ञापन


एनएचएआई ने हरियाणा के कुंडली से गाजियाबाद होते हुए पलवल तक एक्सप्रेस-वे का निर्माण कराया था। इसका उद्घाटन वर्ष 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। इसके निर्माण में उस वक्त करीब 5400 करोड़ रुपये का खर्च आया था, जबकि करीब छह हजार करोड़ रुपये जमीन अधिग्रहण में दिए गए थे।
विज्ञापन


इस एक्सप्रेस-वे के निर्माण में भले ही करीब 5400 करोड़ रुपये लगे हो। मगर, इस एक्सप्रेस-वे ने एक ही बार में एनएचएआई का करीब आधा बजट पूरा करा दिया है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे: तकनीकी चूक से कट रही लोगों की जेब, आप समझ लें ये जरूरी बात, नहीं तो देना पड़ेगा डबल चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

एनएचएआई ने एक्सप्रेस-वे पर टोल वसूली के लिए बीस साल तक का ठेका छोड़ा है। वह ठेका आगरा की पीएनसी कंपनी को 6267 करोड़ रुपये में दिया गया है। इसके साथ ही एनएचएआई को अब एक बड़ा फायदा यह होगा कि एक्सप्रेस वे की मेंटीनेंस भी टोल वसूलने वाली कंपनी ही करेगी। 

110 करोड़ से सुधारी जा रही है एक्सप्रेस वे की हालत 
एक्सप्रेस वे में कई जगह अंडरपास के ऊपर गड्ढे हो गए थे। इन खामियों को दूर करने के साथ ही मरम्मत करने के लिए एनएचएआई ने सर्वे कराया था। एक महीने पहले 110 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी देकर इसकी हालत सुधारी जा रही है। 

एक्सप्रेस वे पर टोल वसूली के साथ ही मेंटीनेंस की जिम्मेदारी कंपनी को दी गई है। कंपनी से एनएचएआई को 6267 करोड़ रुपये मिले है।  - अरविंद कुमार, परियोजना निदेशक एनएचएआई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed