फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Married woman's body found hanging, dowry death case registered, husband arrested

Baghpat: विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला, दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज, पति गिरफ्तार

Sat, 10 Aug 2024 01:10 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sat, 10 Aug 2024 01:10 AM IST
सार

एक विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 

विज्ञापन
Baghpat: Married woman's body found hanging, dowry death case registered, husband arrested
किशनपुर में आरती की मौत की जांच करती पुलिस। - फोटो : Amar ujala

विस्तार

किशनपुर गांव में विवाहिता आरती का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। मृतका के मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने पति राहुल समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन


रुड़की के ब्रह्मपुर में रहने वाले विनोद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी आरती (20) की शादी नौ महीने पहले बागपत के रमाला क्षेत्र के किशनपुर गांव के राहुल के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल वालों ने दहेज की मांग शुरू कर दी और आरती के साथ मारपीट की जाने लगी। उन्होंने आरती के ससुराल वालों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर बृहस्पतिवार रात आरती की फंदा लगाकर हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस का कहना है कि पति राहुल, ननद ननदोई और चचिया ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। राहुल को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed