फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Married woman dies under suspicious circumstances, relatives accused in-laws of murder

Baghpat: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप

Thu, 03 Aug 2023 04:23 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 03 Aug 2023 04:23 PM IST
सार

बागपत जनपद के खेकड़ा की विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने ससुराल वालो पर हत्या का आरोप लगा की कार्रवाई की मांग।

विज्ञापन
Baghpat: Married woman dies under suspicious circumstances, relatives accused in-laws of murder
विवाहिता का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में कस्बे की रहने वाली एक विवाहिता की ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वाले परिजनों ने ससुराल वालों पर उसकी हत्या करने का आरोप लगा पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

विज्ञापन


मोहल्ला रामपुर के रहने वाले संजय प्रजापति ने अपनी बेटी शोभा की शादी दो वर्ष पहले जनपद के चोबली गांव के रहने वाले एक युवक के साथ  की थी। उन्होंने अपनी सामर्थ्य से अधिक दान दहेज शादी में दिया था।
विज्ञापन


संजय प्रजापति ने बताया कि बुधवार की शाम उन्हें सूचना मिली कि उनकी बेटी की मौत हो गई है। वह तभी परिजनों के साथ बेटी की ससुराल में पहुंचे। वहां बेटी का शव चारपाई पर पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: नरभक्षी गुलदार: पेड़ पर चढ़ने-छिपने में शातिर, नाम है छलिया, मजबूत जबड़े और दांत भेद देते हैं सांस की नली

उन्होंने बेटी के ससुराल वालों से जब इस बारे में पूछा तो उन्होंने उनके साथ भी अभद्रता की। इसके बाद उन्होंने बागपत कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना देते हुए ससुराल वालों पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगा पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतका विवाहिता के शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

यह भी पढ़ें: UP: तलाशती रहीं सुलोचना और डायना, गुलदार ने ग्रामीण को बनाया शिकार, मौत के मुहं में ले गया एक गठरी घास का लालच

मृतका विवाहिता के पिता संजय प्रजापति ने बताया कि वर्तमान में उनकी बेटी पति और ससुराल वालों के साथ बड़ौत में कोताना रोड पर लक्ष्मी नगर कॉलोनी में रह रही थी। शोभा की करीब एक वर्ष की एक बेटी भी है। शोभा ने फांसी लगाकर आत्महत्या नहीं की है।

ससुराल वालों ने ही उसकी हत्या की है। ससुराल वाले उसकी बेटी का उत्पीड़न कर रहे थे। ससुराल वालों ने कुछ दिन पूर्व भी उनकी बेटी पर घर का कामकाज नहीं करने का आरोप लगा पिटाई की थी। मृतका के पिता संजय प्रजापति, राजेंद्र, संजीव, गौतम, इंद्रपाल, राजीव आदि ने पुलिस से आरोपी ससुराल वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed