UP: रात को घर में घुसे दूसरे समुदाय के युवक, मां-बेटी से दुष्कर्म का प्रयास, जान से मारने की धमकी देकर फरार
Baghpat News : दूसरे समुदाय के युवक रात में एक घर में घुस गए और मां-बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी युवक जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
विस्तार
बागपत जनपद के बड़ौत में दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। यहां नगर की कॉलोनी में घर में सो रही मां-बेटी के साथ दूसरे समुदाय के तीन-चार लोगों ने दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने मां और बेटी के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
नगर की कॉलोनी में बृहस्पतिवार की रात में घर में सो रही मां-बेटी के साथ दूसरे समुदाय के लोगों ने दुष्कर्म का प्रयास किया। इस दौरान मां-बेटी ने विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और उनके कपड़े फाड़ दिए।
यह भी पढ़ें: ISI के खौफनाक इरादे: दंगों की आग से बच गया देश, जिहाद फैलाने की थी तैयारी, जानें- पाकिस्तान क्यों जाता था कलीम
वहीं, शोर सुनकर कॉलोनी के लोग दौड़े तो आरोपी मां-बेटी को पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। उधर, युवती ने सोशल मीडिया पर अपना वीडियो बनाकर वायरल कर दिया और कोतवाली पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। सीओ सविरत्न गौतम ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें: शर्मनाक!: युवती से फिर दरिंदगी, एक महीने पहले बनी थी मां, शक होने पर पिता की जमकर धुनाई, पहले भाई गया था जेल