{"_id":"6a3ea3b2a8f74bb0c002dc0b","slug":"baghpat-khushi-will-have-me-sent-to-jail-in-a-dowry-case-man-takes-his-own-life-after-writing-a-note-2026-06-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: 'दहेज के मामले में जेल भिजवा देगी खुशी', सुसाइड नोट लिखकर युवक ने जान दी; पत्नी, प्रेमी व सास पर FIR","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: 'दहेज के मामले में जेल भिजवा देगी खुशी', सुसाइड नोट लिखकर युवक ने जान दी; पत्नी, प्रेमी व सास पर FIR
Fri, 26 Jun 2026 09:37 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: Mohd Mustakim
Updated Fri, 26 Jun 2026 09:37 PM IST
सार
बागपत के लुहारी गांव में कमरे में फंदे पर मोहित का शव लटका मिला। उसके पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें पत्नी, सास और पत्नी के प्रेमी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं मोहित के परिजनों का रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
मोहित की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बड़ौत स्थित लुहारी गांव में किसान मोहित (30) ने पत्नी, उसके प्रेमी व पत्नी की मां के उत्पीड़न से तंग आकर फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। उसकी जेब से सुसाइड नोट भी मिला। मोहित के भाई रोहित ने मुजफ्फरनगर जिले के भौंराकलां की रहने वाली पत्नी खुशी, प्रेमी आकाश व पत्नी की मां पिंकी पर समझौते के नाम पर सात लाख रुपये मांगने और नहीं देने पर झूठे मामले में जेल भिजवाने की धमकी देने का आरोप लगाया। पुलिस ने इन तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
लुहारी गांव में रहने वाले रोहित ने बताया कि उसके छोटे भाई मोहित की शादी दो नवंबर 2025 में मुजफ्फरनगर जिले के भौंराकलां निवासी खुशी बालियान के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद ही खुशी ने अपनी मां पिंकी और प्रेमी आकाश बालियान के साथ मिलकर मोहित को परेशान करना शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि खुशी उसके भाई मोहित से कहती थी कि सात लाख रुपये वसूलने के लिए शादी की है। रुपये नहीं दिए तो दहेज के मामले में जेल भिजवा देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
दो माह पहले खुशी बालियान अपने मायके वालों के साथ भौंराकलां गांव चली गई थी। खुशी को वापस लाने के लिए मायके वालों से बातचीत की, लेकिन उन्होंने भेजने से मना कर दिया और भौंराकलां थाने में मोहित के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी। शिकायत होने के बाद से मोहित परेशान चल रहा था। तीन दिन पहले मोहित ने पूरे मामले के बारे में परिजनों को बताया था। मोहित ने उससे बताया था कि खुशी, आकाश बालियान और सास पिंकी ने मिलकर उसे प्रताड़ित किया और सात लाख रुपये नहीं देने पर फांसी लगाकर आत्महत्या करने के लिए कहा है।
आरोप है कि तीनों के उत्पीड़न से परेशान होकर बृहस्पतिवार शाम मोहित ने छत पर बने कमरे में लगे पंखे पर रस्सी बांधकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर आए पुलिसकर्मियों ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मोहित की जेब से सुसाइड नोट भी बरामद किया। पोस्टमार्टम में लटकने से दम घुटने पर मौत होना सामने आया। रोहित ने उसके भाई को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।
छह महीने भी घर में नहीं रही खुशी
रोहित ने बताया कि मोहित तीन भाइयों में सबसे छोटा था, जो खेतों में ट्रैक्टर चलाकर अपने परिवार का गुजर-बसर कर रहा था। दो नवंबर 2025 को मोहित की शादी होने पर परिवार वाले काफी खुश थे। शादी के बाद घर आई विवाहिता खुशी ने शुरुआत से ही छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद शुरू कर दिया और छह महीने भी घर में नहीं रही।

मुझे जेल भिजवा देगी, इसलिए आत्महत्या कर रहा हूं
मोहित की जेब में मिले सुसाइड नोट में शादी से लेकर आत्महत्या करने तक की पूरी कहानी लिखी हुई है। सुसाइड नोट में मोहित ने लिखा कि दो नवंबर को शादी होने के बाद से ही पत्नी, सास और आकाश ने उत्पीड़न शुरू कर दिया। दो महीने पहले उसकी पत्नी अपने मायके चली गई और बुलाने के बाद भी नहीं आई। अब रुपये नहीं देने पर जेल भिजवाने की धमकी दी जा रही थी। इसलिए आत्महत्या कर रहा हूं।

ये बोले सीओ
तहरीर के आधार पर तीन के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सुसाइड नोट भी मृतक के पास से मिला है, उसकी भी जांच कराई जाएगी।
- अंशु जैन, सीओ बड़ौत
तहरीर के आधार पर तीन के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सुसाइड नोट भी मृतक के पास से मिला है, उसकी भी जांच कराई जाएगी।
- अंशु जैन, सीओ बड़ौत