फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Home Ministry employee's son died in an accident on the highway, bike was hit and crushed

Baghpat: हाईवे पर हादसे में गृह मंत्रालय कर्मी के बेटे की मौत, बाइक को टक्कर मारकर ट्रक ने कुचल दिया, भाई घायल

Mon, 29 Sep 2025 01:57 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 29 Sep 2025 01:57 PM IST
सार

गृह मंत्रालय में कर्मचारी किरणपाल कटारिया के बेटे ऋतिक और रजत अपनी ननिहाल बागपत आ रहे थे। हाईवे पर आगे चल रहे टेंपो ने ब्रेक लगाए तो दोनों की बाइक टकरा गई। पीछे से आकर ट्रक ने ऋतिक को कुचल दिया। 

विज्ञापन
Baghpat: Home Ministry employee's son died in an accident on the highway, bike was hit and crushed
ऋतिक की फाइल फोटो और अस्पताल में घायल रजत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर रविवार दोपहर आगे चल रहे टेंपो के अचानक ब्रेक लगाने पर हादसा हो गया। इसमें टेंपो से टकराने से नीचे गिरे गृह मंत्रालय में कर्मी किरणपाल कटारिया के बेटे ऋतिक (25) और रजत को ट्रक ने कुचल दिया। इसमें ऋतिक की मौत हो गई, जबकि उसका छोटा भाई रजत घायल हो गया। घायल का पुलिसकर्मियों ने सीएचसी में उपचार कराया।
विज्ञापन

 

दिल्ली के संगम विहार निवासी गृह मंत्रालय के कर्मी किरणपाल कटारिया का बड़ा बेटा ऋतिक और छोटा बेटा रजत रविवार दोपहर बाइक से दाहा गांव स्थित अपनी ननिहाल में जा रहे थे।रजत ने बताया कि दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर जैसे ही रिवर पार्क के समीप पहुंचे तो आगे चल रहे टेंपो के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। उन्होंने बचने का प्रयास किया तो उनकी बाइक टेंपो से टकरा गई। इसके बाद पीछे से आए ट्रक ने टक्कर मारते हुए उसके भाई ऋतिक को कुचल दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद राहगीरों ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही ऋतिक की मौत हो गई। उधर, चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। सूचना मिलने पर मृतक के परिवार वाले भी आ गए। जांच अधिकारी दीक्षित कुमार त्यागी ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है और तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed