Baghpat: प्राइमरी स्कूलों में बढ़ाया अवकाश, अब 25 जून को खुलेंगे, यह रहेगा कक्षाओं का समय
गर्मी को देखते हुए जनपद के परिषदीय विद्यालयों में अवकाश बढ़ाया गया है। 28 जून से 30 जून तक कक्षाओं का संचालन सुबह साढे सात बजे से दस बजे तक होगा।
विस्तार
गर्मी को देखते हुए परिषदीय विद्यालयों में अवकाश बढ़ाया गया है। अब 25 जून से स्कूल खुलेंगे और बच्चे 28 जून से स्कूल जाएंगे। 28 जून से 30 जून तक सुबह साढे़ सात बजे से दस बजे तक और एक जुलाई से सुबह साढे़ सात बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक कक्षाओं का संचालन किया जाएगा।
परिषदीय स्कूलों में 17 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया था। गर्मी अधिक होने के कारण शासन ने ग्रीष्मकालीन अवकाश बढ़ाकर 24 जून तक कर दिया है। अब 25 जून से स्कूल खुलेंगे लेकिन बच्चे 28 जून से स्कूल जाएंगे।
स्कूलों में 28 जून से 30 जून तक सुबह दस बजे तक और एक जुलाई से डेढ़ बजे तक कक्षाओं का संचालन किया जाएगा। शिक्षक 25 जून से सुबह साढ़े सात बजे से दोपहर डेढ बजे तक स्कूल में रहकर साफ-सफाई, प्रशाानिक कार्य और स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत नामांकन बढ़ाने के लिए अभिभावकों को जागरुक करेंगे।
शुक्रवार को बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने 25 जून से स्कूल स्कूल खोलने के निर्देश दिए है।
गर्मी अधिक होने के कारण शासन ने 18 जून के बजाए 25 जून से विद्यालयों का संचालन करने और 28 जून से शिक्षण कार्य शुरु करने के निर्देश दिए है। - आकांक्षा रावत, बीएसए