फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Hindu organization workers have created ruckus and protest on highway against police

UP: पुलिस के खिलाफ हिंदू संगठन में भारी आक्रोश, धरने पर बैठे कार्यकर्ता, लाठी-चार्ज के विरोध में किया हंगामा

Fri, 08 Dec 2023 02:46 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Fri, 08 Dec 2023 02:46 PM IST
सार

Baghpat News : हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने लाठीचार्ज का विरोध करते हुए पुलिस के खिलाफ जमकर हंगामा किया। इस दौरान कार्यकर्ता हाईवे पर धरना देकर बैठ गए।

विज्ञापन
Baghpat: Hindu organization workers have created ruckus and protest on highway against police
बागपत में धरने पर बैठे हिंदू संगठन के कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत जनपद के बड़ौत में विहिप के संगठन मंत्री को हिरासत में लिए जाने के विरोध में बृहस्पतिवार की रात कोतवाली पहुंचे हिंदू संगठन के लोगों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इसके विरोध में शुक्रवार को हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली बस स्टैंड पर एकत्रित होकर हंगामा किया और हाईवे पर जाम लगाते हुए धरने पर बैठ गए। उन्होंने सीओ और इंस्पेक्टर को निलंबित करने की मांग की। हंगामा बढ़ता देख सूचना पर तीन घंटे बाद एएसपी पहुंचे और आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया। कार्यकर्ताओं ने चार दिन के अंदर कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी।

विज्ञापन

     
बता दें कि बृहस्पतिवार की रात हिंदू संगठन के लोगों ने नगर में गोवंश से भरा ट्रक पकड़ा था। सूचना के बाद भी पुलिस के नहीं पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जाम लगाते हुए हंगामा किया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे कार्रवाई की मांग कर रहे थे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: न्यूटिमा विवाद: सपा विधायक अतुल ने किया महापंचायत का एलान, आज समर्थन देने पहुंचेंगे टिकैत, पढ़ें पूरा अपडेट

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि पुलिस ने आरोपी पर कार्रवाई करने के बजाए हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। हिरासत में लिए कार्यकर्ताओं को छुड़ाने कोतवाली पहुंचे कार्यकर्तओं पर पुलिसकर्मियों ने लाठीचार्ज किया। इसके विरोध में शुक्रवार को विभिन्न हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने हाईवे जाम कर दिया। 

कुछ कार्यकर्ताओं ने गोवंश पकड़ने के दौरान गलत काम किया था, जिन्हें कोतवाली ले जाकर पूछताछ की गई थी, लेकिन कार्यकर्ताओं ने पुलिस कर्मियों के साथ अभ्रदता की थी। फिलहाल कार्यकर्ताओं में इंस्पेक्टर पर लाठीचार्ज व अभ्रदता करने का आरोप लगाया है। जिसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी। - मनीष मिश्र एएसपी बागपत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed