Baghpat: शिव मंदिर की जमीन पर अवैध निर्माण का विरोध करने पर अग्रवाल समाज के प्रधान से मारपीट, जमकर हंगामा
Bahppat News : बागपत में शिव मंदिर की जमीन पर अवैध निर्माण का विरोध करने पर अग्रवाल समाज के प्रधान के साथ मारपीट हो गई। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत में मेरठ रोड पर स्थित शिव मंदिर की जमीन पर अवैध निर्माण का विरोध करने पर अग्रवाल समाज के प्रधान के साथ मारपीट हो गई। जिसके बाद मंदिर परिसर में हंगामा खड़ा हो गया। अग्रवाल समाज के लोगो ने मंदिर परिसर में हुए निर्माण को उखाड़ने का प्रयास किया तो पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया।
अग्रवाल समाज के अध्यक्ष विशाल गुप्ता ने बताया कि शनिवार को वह मेरठ रोड पर स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना करने आया था। तभी कुछ लोग मंदिर की जमीन में अवैध तरीके से टीनशेड का निर्माण करते हुए मिले।
आरोप लगाया कि उसने अवैध निर्माण करने का विरोध किया तो उसके साथ मारपीट कर भगा दिया गया। घटना की जानकारी समाज के लोगों को दी। जिसके बाद समाज के लोग इकठ्ठा होकर मंदिर में पहुंचे और मंदिर में किए गए निर्माण को तोड़ने लगे। जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों को तोड़फोड़ करने से रोका।
यह भी पढ़ें: ऑनर किलिंग: पिता बोला- इज्जत की खातिर मार डाला, गांव में हो रही थी बदनामी, वारदात से कांप उठा हर किसी का कलेजा
इसके बाद काफी देर तक हंगामा चलता रहा। उधर, पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया। मंदिर में रहने वाली संतोष ने बताया कि उनका परिवार पिछले 80 साल से मंदिर में रहकर देखरेख कर रहा है। उन्हें नोटिस दिए बिना ही खाली कराने का प्रयास किया गया है।