{"_id":"69105a75083ae79d020dd3ae","slug":"baghpat-gyanendra-dhaka-demanded-extortion-from-a-former-soldier-a-contender-for-the-post-of-pradhan-2025-11-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: ज्ञानेंद्र ढाका ने प्रधान पद के दावेदार पूर्व सैनिक से मांगी रंगदारी, अपने दो गुर्गों को भेजकर धमकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: ज्ञानेंद्र ढाका ने प्रधान पद के दावेदार पूर्व सैनिक से मांगी रंगदारी, अपने दो गुर्गों को भेजकर धमकाया
Sun, 09 Nov 2025 02:40 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 09 Nov 2025 02:40 PM IST
सार
पूर्व सैनिक तरुण फौजी ने जेल में बंद ज्ञानेंद्र ढाका, पंकज और सहदेव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। अब ज्ञानेंद्र ढाका से जेल में मिलने वाले पुलिस के टारगेट पर हैं। उनकी कुंडली खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
तरुण फौजी और ज्ञानेंद्र ढाका।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ललितपुर जेल से फोन कर भड़ल के स्कूल प्रबंधक से रंगदारी मांगने, हत्या के गवाह को धमकाने वाले ज्ञानेंद्र ढाका ने अपने साथी पंकज और सहदेव छोटन को भेजकर प्रधान पद के दावेदार पूर्व सैनिक तरुण फौजी से दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। तरुण फौजी ने ज्ञानेंद्र ढाका, पंकज और सहदेव छोटन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
ढिकौली गांव निवासी पूर्व सैनिक तरुण फौजी ने बताया कि वर्ष 2018 में एक कुख्यात बदमाश के साथ मिलकर ज्ञानेंद्र ढाका ने फोन कर उसके भाई से दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी और रंगदारी नहीं देने पर पूरे परिवार की हत्या करने की धमकी दी। परिवार और समाज के लोगों को इसकी जानकारी दी तो उन्होंने मुकदमा दर्ज कराने से रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोप लगाया कि प्रधान पद पर चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू करने पर अगस्त 2025 में ज्ञानेंद्र ने फोन किया। उस समय ज्ञानेंद्र ने दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी और रंगदारी नहीं देने पर चुनाव से पहले हत्या कराने की धमकी दी।
आरोप लगाया कि रंगदारी नहीं देने पर ज्ञानेंद्र ने जेल से पांच बार फोन कर रुपये मांगे। रुपये नहीं देने पर ज्ञानेंद्र के साथी पंकज ने पिछले दो माह में कई बार रुपये देने का दबाव बनाया और मना करने पर ज्ञानेंद्र ने हत्या कराने की धमकी दी। तरुण फौजी ने पंकज और सहदेव पर ज्ञानेंद्र के इशारे पर लोगों को धमकाने और रुपये वसूलने का आरोप लगाया।
इस मामले में जांच अधिकारी अतर सिंह ने बताया कि ज्ञानेंद्र, पंकज, सहदेव छोटन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसमें जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
इस मामले में जांच अधिकारी अतर सिंह ने बताया कि ज्ञानेंद्र, पंकज, सहदेव छोटन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसमें जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
चार दिन में चार मुकदमे दर्ज
ढिकौली गांव के हिस्ट्रीशीटर प्रवीण उर्फ बब्बू की हत्या के मुकदमे में ललितपुर जेल में बंद ज्ञानेंद्र ढाका के रंगदारी मांगने और धमकी देने की घटना में चार दिन में चार मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। इसमें पहला मुकदमा भड़ल के स्कूल प्रबंधक कृष्णपाल राणा, दूसरा मुकदमा हत्या के गवाह नवीन ढाका, तीसरा मुकदमा ढिकौली के संदीप प्रधान और चौथा मुकदमा पूर्व सैनिक तरुण ने दर्ज कराया है।

ज्ञानेंद्र से जेल में मुलाकात करने वालों का रिकॉर्ड तलब
ज्ञानेंद्र से जेल में मुलाकात करने वाले भी पुलिस के संदेह के घेरे में आ गए हैं। इसमें पुलिस ने जेल में ज्ञानेंद्र से मुलाकात करने वालों की सूची बनानी शुरू कर दी है। इसके लिए बागपत, ललितपुर और दिल्ली की जेल में ज्ञानेंद्र से मुलाकात करने वालों का रिकॉर्ड भी तलब किया गया है।