फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Gokshans opened fire on the police team, two injured in the encounter

Baghpat: गोकशों ने पुलिस टीम पर झोंका फायर, मुठभेड़ में दो घायल

Thu, 15 Jun 2023 11:42 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 15 Jun 2023 11:42 AM IST
सार

बागपत जनपद के खेकड़ा में पुलिस ने दो गोकशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया।दोनों दो साल से फरार चल रहे थे।  

विज्ञापन
Baghpat: Gokshans opened fire on the police team, two injured in the encounter
Encounter - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत जनपद के खेकड़ा थानाक्षेत्र में बड़ागांव के जंगल में बृहस्पतिवार की सुबह करीब चार बजे चेकिंग कर रही पुलिस टीम पर बाइक सवार गोकशों ने फायर झोंक दिया। जो दो साल से फरार चल रहे थे। दोनों गोकश मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गए। जिनका पुलिस ने अस्पताल में उपचार कराया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कोतवाली पुलिस की टीम बृहस्पतिवार की सुबह करीब चार बजे बड़ागांव के जंगल मे चेकिंग कर रही थी। तभी बाइक पर सवार दो युवकों को पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया। तभी बाइक सवार गोकशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: प्रेमी के साथ मिलकर कर डाली शौहर की हत्या, शौचालय के गड्ढ़े में शव दबाया
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद पुलिस टीम ने बाइक सवार गोकशों का पीछा किया और घेराबंदी कर ली। जहां मुठभेड़ में लोनी कस्बे के राशिद गेट निवासी गोकश रिजवान और शाहिद गोली लगने से घायल हो गए।

कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र राणा ने बताया कि मुठभेड़ में घायल हुए गोकशों ने वर्ष 2021 में क्षेत्र में गोकशी की घटना को अंजाम दिया था। जिसके बाद से दोनों फरार चल रहे थे। घायल गोकशों का अस्पताल में उपचार कराया गया। उन्होंने बताया कि घायल गोकशों से तमंचे और बाइक बरामद की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed