फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Fit on paper, unfit on the spot, still showing diesel expenditure of lakhs every month

खेल: कागजों में फिट, मौके पर अनफिट, फिर भी हर माह दिखा रहे लाखों का डीजल खर्च, ट्रैक्टर-डस्टबिन खा रहे जंग

Wed, 28 Jun 2023 03:42 PM IST
Dimple Sirohi मुकेश पंवार, अमर उजाला, बागपत/ बड़ौत
मुकेश पंवार, अमर उजाला, बागपत/ बड़ौत Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 28 Jun 2023 03:42 PM IST
सार

लाखों रुपयों से खरीदे गए लोडर और ट्रैक्टर जंग खा रहे हैं, लेकिन हर माह इनके लिए डीजल का खर्च दिखाकर सरकार से रुपये लिए जा रहे हैं। यही नहीं लाखों रुपयों से खरीदे गए तकरीबन 110 से अधिक डस्टबिन भी कबाड़ हो रहे हैं।

विज्ञापन
Baghpat: Fit on paper, unfit on the spot, still showing diesel expenditure of lakhs every month
कबाड़ हो रहे लोडर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर को स्वच्छ रखने और कचरे को संग्रहित करने के लिए लाखों रुपयों से खरीदे गए लोडर और ट्रैक्टर जंग खा रहे हैं, लेकिन हैरानी की बात यह है कि उन्हें कागजों में फिट दिखाकर हर महीने डीजल के नाम पर लाखों रुपयों का खर्च दर्शाया जा रहा है।

विज्ञापन


इतना हीं नहीं कुछ माह पहले लाखों रुपयों से खरीदे गए तकरीबन 110 से अधिक डस्टबिन भी नगरपालिका के बेसमेंट में कबाड़ हो रहे हैं। फिर भी नगरपालिका प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। उधर, बरसात के इस मौसम में नगरवासियों को गंदगी से संक्रामक रोग फैलने का खतरा सता रहा है।
विज्ञापन


नगरपालिका प्रशासन ने नगर को स्वच्छ बनाने के लिए गाजियाबाद की एक कंपनी को टेंडर दे रखा है। यह कंपनी नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने का दावा करते हुए हर महीने सफाई कर्मचारियों के मानदेय भुगतान और साफ-सफाई के नाम पर तकरीबन 50 से 60 लाख का भुगतान नगरपालिका प्रशासन से ले रही है। हैरानी की बात यह है कि जिन ट्रैक्टरों और लोडर को कागजों में फिट दिखा रखा है, वास्तव में वे वाहन अनफिट हैं और हर महीनें उनके रख-रखाव और डीजल पर लाख रुपयों खर्च हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, नगर में जगह-जगह लगाकर कूडा एकत्रित करने के लिए पिछलें साल लाखों रुपयों से खरीदे गए तकरीबन 110 डस्टबिन भी नगरपालिका की बेसमेंट में कबाड़ हो रहे हैं। यह हालत तो तब है, जब इस वर्ष अप्रैल माह में निरीक्षण के दौरान जिले के प्रभारी मंत्री जसवंत सैनी ने बड़ौली मार्ग पर फैली गंदगी पर नाराजगी जताई थी। ऐसे में अब आप ही बताएं, क्या सफाई के नाम पर यह सही खर्च हो रहा है। उधर, बरसात के इस मौसम में नगरवासियों को गंदगी से संक्रामक रोग फैलने का खतरा सता रहा है।

कॉलेज और अस्पताल के पास हर समय रहती है गंदगी
भले ही नगरपालिका प्रशासन सफाई के नाम पर हर महीने कंपनी को लाखों का भुगतान कर रहा है, लेकिन आज भी नगर के मुख्य मार्गों के अलावा कॉलेजों और अस्पताल के पास हर समय गंदगी के ढेर लगे रहते हैं। बड़का रोड पर वीर स्मारक इंटर कॉलेज के पास पूरे दिन गंदगी के ढेर लगे रहते हैं, ऐसे में कॉलेज में पढ़ने के लिए आने वाले छात्र-छात्राओं को दिक्कतें होती हैं। इसके अलावा बड़ौली रोड स्थित निजी अस्पताल के पास पूरे दिन गंदगी पड़ रहती है। ऐसे में अस्पताल में अपना इलाज कराने वाले मरीज खूब बीमार पड़ रहे हैं।

खामियां को कराया जा रहा दुरुस्त, सफाई पर है विशेष ध्यान
मैंने हाल ही में अध्यक्षता पद के लिए शपथ ग्रहण की है। नगर में पहले से जो अव्यवस्था फैली हुई है, अब उसकाे दुरुस्त करने का काम किया जा रहा है। साथ ही लापरवाह कर्मचारियों पर नकल कसी जा रही है और सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कंपनी को समय पर सफाई कर्मचारियों के मानदेय भुगतान के लिए कह दिया गया है। -बबीता तोमर चैयरपर्सन नगरपालिका बड़ौत

मैं विभागीय काम से लखनऊ आया हू, आते ही पूरे प्रकरण की निष्पक्षता से जांच की जाएगी।- अनुज कौशिक ईओ नगरपालिका बड़ौत।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed