{"_id":"61c0c13b80930e7f7a6655c4","slug":"baghpat-festival-will-start-from-22-bollywood-actors-will-also-come-baghpat-news-mrt5699622130","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 दिसंबर से शुरू होगा बागपत महोत्सव, बॉलीवुड के कलाकार भी आएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 दिसंबर से शुरू होगा बागपत महोत्सव, बॉलीवुड के कलाकार भी आएंगे
विज्ञापन
बागपत कलक्ट्रेट में पत्रकार वार्ता करते सांसद डॉ.सत्यपाल सिंह
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- एसपीसी डिग्री कालेज के मैदान पर पर्यटन एवं सांस्कृतिक विकास समिति की ओर से 22-26 दिसंबर कराया जाएगा बागपत महोत्सव
- सांसद डा. सत्यपाल सिंह के सत्य फाउंडेशन की ओर से बागपत गौरव सहित अन्य कई सम्मान दिए जाएंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। पहली बार बागपत महोत्सव अमृतांजलि 2021 का आयोजन होगा। एसपीसी डिग्री कालेज के मैदान पर 22-26 दिसंबर तक पर्यटन एवं सांस्कृतिक विकास समिति की ओर से यह कार्यक्रम होगा। इसमें बॉलीवुड के कलाकार भी आएंगे। इस दौरान बागपत गौरव समेत कई अन्य पुरस्कार भी दिए जाएंगे।
कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह व डीएम राजकमल यादव ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि बागपत में पहली बार ऐसा आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बागपत महोत्सव अमृतांजलि में सत्य फाउंडेशन की ओर से किसी भी व्यक्ति की उत्कृष्ट सेवाओं के लिए बागपत गौरव सम्मान दिया जाएगा। इसके अलावा सेना, अर्द्धसैनिक व पुलिस सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सत्य वीरता उत्कृष्ट पुरस्कार दिया जाएगा। शिक्षा के क्षेत्र में नाम रोशन करने वालों को सत्य शैक्षिक उत्कृष्ट पुरस्कार मिलेगा। खेलों में बागपत का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ी को सत्य युवा खेल प्रतिभा पुरस्कार मिलेगा। इस तरह उद्यमियों, समाजसेवियों, महिला सशक्तिकरण के लिए भी पुरस्कार दिए जाएंगे। महोत्सव के लिए एसपीसी डिग्री कालेज के मैदान में तैयारियां शुरू कर दी गई है। इस दौरान एडीएम अमित कुमार सिंह, उपकृषि निदेशक प्रशांत कुमार, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप ठाकुर, जितेंद्र धामा प्रमुख, अग्रवाल मंडी टटीरी के चेयरमैन डा. विनोद कुमार मौजूद रहे।
इस तरह कराए जाएंगे कार्यक्रम
डीएम राजकमल यादव ने बताया कि 22 दिसंबर को महोत्सव का शुभारंभ कराया जाएगा। पहले दिन हेल्थ कैंप के साथ ही कोविड वैक्सीनेशन कैंप, आशा व एएनएम सम्मेलन होगा तो शाम को लेजर शो व रामायण मंचन होगा। 23 दिसंबर को कृषक सम्मान दिवस मनाया जाएगा तो शाम को बॉलीवुड संध्या का आयोजन होगा। 24 दिसंबर को जिला स्तरीय युवा संसद, दोपहर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, शाम को मैजिक शो के साथ ही मथुरा वृंदनावन का मयूर नृत्य, लोक नृत्य होंगे। 25 दिसंबर को मिशन शक्ति सम्मेलन, सुशासन दिवस कार्यक्रम, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में कवि सम्मेलन होगा। 26 दिसंबर को ग्राम प्रधान सम्मेलन एवं कार्यशाला, एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम, बागपत गौरव सम्मान समारोह एवं समापन कार्यक्रम होगा।