{"_id":"672a525252d409f9e505b6bb","slug":"baghpat-father-said-two-girls-honey-trapped-my-son-and-extorted-lakhs-from-him-hence-he-gave-up-his-life-2024-11-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: युवक को हनीट्रैप में फंसाकर चार लाख वसूले, सात लाख और मांगे तो दे दी जान, पिता ने दिखाया सबूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: युवक को हनीट्रैप में फंसाकर चार लाख वसूले, सात लाख और मांगे तो दे दी जान, पिता ने दिखाया सबूत
Tue, 05 Nov 2024 10:44 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 05 Nov 2024 10:44 PM IST
सार
पिता ने बताया कि उसके बेटे को दो युवतियों ने अपने जाल में फंसाया। उन्होंने रुपये मांगते हुए ऑडियो भी पुलिस को सुनाई। पुलिस ने मामले की जांच करने की बात कही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खेकड़ा की एनबीसीसी कालोनी में सितंबर में युवक के आत्महत्या करने के मामले में मृतक के पिता ने पुलिस से शिकायत की। बताया कि उनके बेटे ने हनीट्रैप में फंसने के बाद आत्महत्या की। साथ ही दो युवतियों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
एनबीसीसी कालोनी के रहने वाले शैलेश कुमार के अविवाहित बेटे आदर्श का शव 22 सितंबर को कमरे में फंदे पर लटका मिला था। मंगलवार को कोतवाली पहुंचे शैलेश कुमार ने बताया कि दो युवतियों ने उसके बेटे को साजिश के तहत हनीट्रैप में फंसा लिया। जिसके बाद कई बार ब्लैकमेल कर आदर्श से चार लाख रुपये वसूले गए और फिर सात लाख रुपये देने का दबाव बनाया गया। रुपये नहीं देने पर उसके बेटे को बदनाम करने की धमकी भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
शैलेश ने युवतियों से हुई बातचीत की ऑडियो रिकार्डिंग भी पुलिस को सौंपी। जिसमें युवतियां मृतक से बातचीत के दौरान रुपयों की डिमांड कर रही हैं। शैलेश कुमार ने युवतियों पर कार्रवाई करने और रुपये वापस दिलाने की मांग की। उधर, पुलिस ने जांच कराकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।