{"_id":"580535884f1c1b562c703504","slug":"baghpat-fasting-ex-s-condition-deteriorates","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत में अनशन पर बैठे पूर्व सैनिकों की हालत बिगड़ी, दो अस्पताल में भर्ती कराने पड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत में अनशन पर बैठे पूर्व सैनिकों की हालत बिगड़ी, दो अस्पताल में भर्ती कराने पड़े
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
Updated Tue, 18 Oct 2016 04:17 PM IST
विज्ञापन
आमरण अनशन पर बैठे पूर्व सैनिकों से वार्ता करते एसडीएम मनोज कुमार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। अनशन पर बैठे पूर्व सैनिकों की हालत बिगड़ गई। दो पूर्व सैनिकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरे दिन एसडीएम और जिला सैनिक बोर्ड के अधिकारी अनशन स्थल पर पहुंचे। उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन देकर धरने को समाप्त करने की अपील की। इस पर पूर्व सैनिकों ने कहा कि जब तक डीएम आश्वासन नहीं देंगे तब अनशन जारी रहेगा।
अपनी मांगाें को लेकर जिला भूतपूर्व सैनिक समिति ने कलक्ट्रेट में आमरण अनशन शुरू कर दिया था। इसमें कई पूर्व सैनिकों की हालत बिगड़ गई। उन्हें आननफानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिला प्रशासन के खिलाफ पूर्व सैनिकों में रोष बढ़ता जा रहा है। सोमवार को एसडीएम बागपत मनोज कुमार सिंह और सैनिक बोर्ड के अधिकारी पूर्व सैनिकों के बीच पहुंचे।
उनकी समस्याएं सुनी। बताया कि सैनिक कार्यालय के भवन का आवंटन, मंडलीय स्मारक बावली का सौंदर्यीकरण और विस्तारीकण पर दो घंटों तक विचार विमर्श चलता रहा। एसडीएम ने बताया कि डीएम ने भवन आवंटन के लिए आदेश कर दिए है। शहीद स्मारक के लिए ग्रामीण अभियंत्रण सेवा बागपत से दो दिन में इस्टीमेट बनाने के निर्देश दे दिए गए है। अब अनशन समाप्त कर दिया जाए।
विज्ञापन
इस पर पूर्व सैनिकों ने जवाब दिया कि जब तक डीएम ठोस कार्रवाई का आश्वासन नहीं देंगे तब तक अनशन जारी रहेगा। मेजर शीशपाल सिंह, धर्मपाल, तेज सिंह, रामपाल सिंह, ब्रजपाल सिंह, सलीम खान, विनोद कुमार, ओमप्रकाश अनशन पर रहे। एडवोकेट चरण सिंह खोखर, सुभाषचंद, महेंद्र सिंह, मिथन सिंह, राजवीर सिंह, ईश्वर सिंह, महक सिंह, देवेंद्र, प्रमोद, ओमपाल, हरेंद्र सिंह, राजपाल सिंह, जुगमंदर सिंह, रामपाल सिंह, कर्ण सिंह मौजूद रहे।