फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Farmers ended their protest on the assurance of getting protected animals caught, gave this warning

Baghpat: संरक्षित पशु पकड़वाने के आश्वासन पर किसानों ने समाप्त किया धरना, दी ये चेतावनी

Wed, 15 Jan 2025 03:37 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 15 Jan 2025 03:37 PM IST
सार

बागपत जनपद के बिनाैली थानाक्षेत्र में जिवाना-दरकावदा के जंगल में संरक्षित पशुओं को पकड़वाने की मांग को लेकर धरना समाप्त हो गया।

विज्ञापन
Baghpat: Farmers ended their protest on the assurance of getting protected animals caught, gave this warning
किसानों का धरना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत जनपद के बिनाैली थानाक्षेत्र में जिवाना-दरकावदा के जंगल में संरक्षित पशुओं को पकड़वाने की मांग को लेकर धरना समाप्त हो गया।  जिवाना, दरकावदा, पिचोकरा के किसानों के चल रहे धरने में बुधवार को मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी बागपत डॉ. अरविंद कुमार त्रिपाठी, बीडीओ बिनौली ज्योति बाला चावला पहुचीं। उन्होंने किसानों की समस्या को सुना और पशुओं को पकड़वाने का आश्वासन दिया। इसके बाद किसानों ने धरना समाप्त कर दिया। 

विज्ञापन


धरनारत किसानों का आरोप था कि पास में ही स्थित गौशाला के गौवंश तार बंदी टूटने से जंगल में आ गये थे। वह उनकी गेंहू, सरसों और गन्ने की फसलों को खाकर बर्बाद कर रहे थे। गौवंश को पकड़वाने के लिए उन्होंने धरना शुरू किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: मेरठ में अस्पताल संचालक पर मरीज की किडनी निकालने का आरोप, डाॅक्टर दंपती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


धरने में तीसरे दिन मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी बागपत और बीडीओ बिनौली धरने में पहुचीं और किसानों की समस्या को सुनकर उन्हें गौवंश को पकड़वाकर बिजवाड़ा स्थित गौशाला में छुड़वाने का आश्वासन दिया।

इस आश्वासन पर किसानों ने अपना धरना समाप्त कर दिया। लेकिन फिर भी गौवंश नही पकड़े जाने पर किसानों ने अनशन शुरू करने की चेतावनी दी हैं। इस दौरान ग्राम प्रधान विपिन सोलंकी, हरेंद्र सोलंकी, विनोद प्रधान, राजेन्द्र, फरमान, लल्ला अमरेश, महक सिंह, ओमपाल, अंकुल, आदित्य, संजय, रामकरण, विक्रम, आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed