फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: family beats up a man by holding him host for Attempt to molest daughter

Baghpat: युवती से दुष्कर्म का प्रयास, परिजनों ने दूसरे समुदाय के युवक को गोशाला में बंधक बनाकर पीटा, तनाव

Mon, 11 Sep 2023 02:01 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 11 Sep 2023 02:01 PM IST
सार

बागपत जनपद के निवाड़ा गांव में वर्ग विशेष के युवक ने युवती से दुष्कर्म का प्रयास किया तो हाईवे से उसका अपहरण कर लिया गया। इसके बाद उसे गोशाला में बंधक बनाकर पीटा गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को छुड़ाया। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव बना हुआ है।

विज्ञापन
Baghpat: family beats up a man by holding him host for Attempt to molest daughter
घायल युवक - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बागपत जनपद के निवाड़ा गांव के वर्ग विशेष के युवक के अपहरण के बाद उसे बंधक बनाकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। बताया गया कि युवक ने युवती से दुष्कर्म का प्रयास किया तो हाईवे से उसका अपहरण कर सिसाना गांव की गोशाला में बंधक बना लिया गया और उसकी पिटाई की गई।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को घायल अवस्था में बंधनमुक्त कराया और जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण दोनों गांवों के बीच तनाव का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सिसाना गांव की युवती चौक पर खड़ी थी तो निवाड़ा गांव का उसका जानकार युवक कार में अपने साथी के संग वहां पहुंचा। वह युवती को कार में छोड़ने की बात कहकर ले गया और उससे दुष्कर्म का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Baghpat News: नौ महीने पहले शादी से घर में खुशियां आई, अब मौत से मातम

युवती के शोर मचाने पर सिसाना में रविदास मंदिर के पास लोगों ने युवक को रोक लिया और कार में डालकर अपने साथ ले गए। इसके बाद सिसाना गांव की गोशाला में ले जाकर बंधक बनाकर पीटा गया।

उधर सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस सिसाना गांव पहुंची जहां युवक बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। उसका जिला अस्पताल में उपचार कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया गया।

सूचना मिलने पर सीओ समेत पुलिस अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे। उधर मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण सिसाना और निवाड़ा गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। इस मामले में कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार का कहना है कि दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed