फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Encounter with cattle thieves, two injured in police firing, two absconding

Baghpat: दिन निकलते ही पशु चोरों से मुठभेड़, पुलिस की गोली लगने से दो घायल, दो फरार

Thu, 06 Jul 2023 11:17 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 06 Jul 2023 11:17 AM IST
सार

बड़ौत में पुलिस व अंतरराज्य चोर गिरोह के सदस्यों की मुठभेड़ हो गई। पैर में गोली लगने से दो पशु चोर घायल हो गए जबकि दो फरार होने में कामयाब हो गए। कुछ दिन सीओ कार्यालय के बराबर में पशु चोरी करते समय सोशल मीडिया पर इन चोरो की वीडियो वायरल हुई थी। 

विज्ञापन
Baghpat: Encounter with cattle thieves, two injured in police firing, two absconding
मौके पर मौजूद पुलिस, बागपत पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बड़ौत कोतवाली पुलिस की गुरुवार सुबह बावली गांव के जंगल में पशु चोरों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान गोली लगने से दो पशु चोर घायल हो गए, जबकि दो पुलिस को चकमा देकर भाग गए। घायलों को पुलिस ने सीएचसी पर भर्ती कराया। वहीं सीओ ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कोतवाली पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि अंतरराज्य पशु चोर गिरोह के दो सदस्य बावली गांव के जंगल में छिपे हुए हैं। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पशु चोरों को घेर लिया।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने टीम पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। जवाबी फायरिंग के दौरान गोली लगने से पशु चोर इंतजार व शादाब गांव बघरा जनपद मुजफ्फरनगर घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया, वहीं दो पशु चोर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Kanwar Yatra 2023: दिल्ली देहरादून मार्ग पर आज से भारी वाहन बंद, 70 रुपये बढ़ा किराया

सीओ सविरत्न गौतम ने बताया कि पुलिस से खुद को घिरा देख पशु चोरों ने टीम पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। मुठभेड़ में इंतजार व शादाब गांव बघरा जनपद मुजफ्फरनगर घायल हो गए। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया कि पकड़े गए पशु चोर बागपत, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली दिल्ली, लोनी, हरियाणा, राजस्थान आदि जगहो से पशु चोरी करते थे।

कई आपराधिक मामले हैं दर्ज
सीओ ने बताया कि इस गिरोह के लोग अलग अलग राज्यों और विभिन्न जनपदो में भी पशु चोरी की वारदात अंजाम देते हैं। दोनों पर अलग-अलग थानों में 12 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी पशु चोरी की घटना
मुठभेड़ में घायल पशु चोरों ने कुछ दिन पूर्व दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर सीओ कार्यालय के बराबर में पशु चोरी की घटना को अंजाम दिया था, जिसकी सोशल मीडिया पर वीडियो भी बाल हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed