फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: E-rickshaw seized, fought with wife after coming home, driver committed suicide due to stress

Baghpat: ई-रिक्शा सीज, घर आकर पत्नी से भी हो गई लड़ाई, तनाव में आकर चालक ने दे दी जान

Sat, 09 May 2026 12:26 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: Mohd Mustakim Updated Sat, 09 May 2026 12:26 AM IST
सार

फैजपुर निनाना निवासी अंकित कुमार ई-रिक्शा चालक था। छह दिन पहले यातायात पुलिस ने उसका छह हजार रुपये का चालान कर दिया था। साथ ही ई-रिक्शा भी सीज कर दिया था। अंकित की मौत पर परिजनों का रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
Baghpat: E-rickshaw seized, fought with wife after coming home, driver committed suicide due to stress
अंकित कुमार की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ई-रिक्शा सीज होने और इस कारण विवाद होने पर पत्नी के मायके जाने पर चालक अंकित कुमार ने बृहस्पतिवार रात घर में फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना पर आए पुलिसकर्मियों ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

 
Trending Videos

फैजपुर निनाना गांव निवासी बिजेंद्र ने बताया कि उसका बेटा अंकित कुमार ई-रिक्शा चलाता था। छह दिन पहले यातायात पुलिस ने अंकित कुमार के ई-रिक्शा का छह हजार रुपये का चालान काटकर सीज कर दिया। इसका पता चलने पर अंकित और उसकी पत्नी के बीच तनातनी हो गई। उसकी पत्नी अपने मायके चली गई थी। इसके बाद से अंकित तनाव में था और बृहस्पतिवार रात उसने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह इस बात का पता चलना। परिजन उसे उतारकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। अंकित चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था। पुलिसकर्मियों ने अंकित के परिजनों से पूछताछ भी की। 
 
विज्ञापन

पुलिस प्रभारी सतेंद्र कुमार का कहना है कि चालान व सीज करने की कार्रवाई उन सभी पर होती है, जो नियमों का पालन नहीं करते हैं। यातायात पुलिस पर आरोप निराधार हैं। जांच अधिकारी बृजेंद्र कुमार का कहना है कि जांच की जा रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी देखें...
Baghpat: खेत से लौट रहे किसान की लोहे की रॉड से पीटकर हत्या, जो भी बचाने आया, उस पर किया हमला
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed