फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: A farmer returning from the field was beaten to death with an iron rod

Baghpat: खेत से लौट रहे किसान की लोहे की रॉड से पीटकर हत्या, गालीगलौज की रंजिश में की वारदात

Fri, 08 May 2026 11:16 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: Mohd Mustakim Updated Fri, 08 May 2026 11:16 PM IST
सार

Murder in Baghpat: नांगल गांव में दीपक और अमित के बीच रंजिश चल रही थी। इसी के चलते अमित ने दीपक के सिर में लोहे की रॉड मार दी। जब वह गिर गया तो भी अमित लगातार वार करता रहा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Baghpat: A farmer returning from the field was beaten to death with an iron rod
दीपक की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत के नांगल गांव में गाली-गलौज होने के विवाद में शुक्रवार रात खेत से लौट रहे किसान दीपक की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इसके बाद आरोपी अमित वहां से भाग गया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन

 

नांगल निवासी शीशपाल ने बताया कि उसका बेटा दीपक शुक्रवार को खेत में काम करने गया था। रात में वहां से लौटते समय रास्ते में गांव का ही अमित मिल गया। अमित के साथ गाली-गलौज को लेकर दोनों में झगड़ा चल रहा था। तभी अमित लोहे की रॉड लेकर आया और दीपक के सिर में मार दी, जिससे अमित जमीन पर गिर गया। घटना के बाद वहां आए लोगों ने बीच बचाव कराने का प्रयास किया तो अमित ने उन पर भी लोहे की रॉड से हमला किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद अमित ने जमीन पर पड़े दीपक पर लोहे की रॉड से कई वार किए और वहां से भाग गया। सूचना मिलने पर आए पुलिसकर्मी घायल दीपक को उठाकर सीएचसी ले गए, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। इसके बाद सीओ अंशु जैन ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने हत्यारोपी अमित को भी गिरफ्तार कर लिया।
 
विज्ञापन

तीन बहनों का इकलौता भाई था दीपक
नांगल गांव निवासी रवि ने बताया कि दीपक अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसके परिवार में तीन बहनें हैं। दीपक भी अपने पिता शीशपाल खेतीबाड़ी करता था।

ये बोले एसपी
नांगल गांव में दो पक्षों में झगड़ा होने की जानकारी मिली थी। इसमें घायल दीपक की मौत हो गई। इसमें एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
- सूरज कुमार राय, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed