फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Due to not giving way, the tractor drivers got stuck in each other's efforts

Baghpat: एक इंच भी न हटूं...रास्ता न देने पर चालकों में ऐसी ठनी, फंस गए ट्रैक्टर, घंटों चली जोर-आजमाइश

Fri, 19 May 2023 12:42 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 19 May 2023 12:42 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बागपत में दो ट्रैक्टर चालकों की जोर आजमाइश का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रास्ता ने देने पर दोनों ट्रैक्टरों के चालकों ने पीछे हटने से मना कर दिया। इसके बाद दोनों ट्रैक्टर आपस में फंस गए।

विज्ञापन
Baghpat: Due to not giving way, the tractor drivers got stuck in each other's efforts
आपस में फंसे ट्रैक्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत के बिनौली थानाक्षेत्र में अनोखा मामला सामने आया है। यहां ट्रैक्टर सवार दो किसानों में रास्ता न देने पर ऐसी ठनी कि दोनों  ने ही एक इंच भी पीछे हटने से मना कर दिया। इसके बाद ट्रैक्टरों के बम्पर  भिड़ाकर आपस में जोर आजमाइश का स्टंट कर डाला। इस दौरान दोनों ट्रैक्टर आपस में फंस गए। वहीं मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। बाद में एक अन्य ट्रैक्टर की सहायता से दोनों ट्रैक्टर निकाले गए। वहीं एक चालक को ट्रैक्टर समेत पुलिस चौकी ले आई तो दूसरा ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया।

विज्ञापन


बिनौली थानाक्षेत्र के दोझा गांव में ट्रेक्टर पीछे हटाकर रास्ता नही देने पर दो ट्रक्टरों के चालकों में ठन गई। दोनों ने ही एक इंच भी पीछे हटने से मना कर दिया, रास्ते के लिए किसी की भी जान की परवाह किए बगैर ट्रेक्टरों के बम्फर भिड़ाकर जोर आजमाइस स्टंट किया। जिसमें एक ट्रैक्टर दूसरे ट्रैक्टर के ऊपर चढ़कर फंस गया। ट्रैक्टरों की जोर आजमाइस स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन

 

दोझा गांव में कश्यप मोहल्ले की गली बहुत छोटी है। जिसमें से बराबर बराबर कोई भी वाहन नही गुजर सकता। गुरुवार को दो ट्रैक्टरों के चालक अपने-अपने ट्रैक्टरों को लेकर मोहल्ले से गुजर रहे थे कि आमने-सामने आ गए। दोनों चालकों ने एक-दूसरे को ट्रेक्टर पीछे हटाकर रास्ता देने को कहा लेकिन दोनों में से किसी भी चालक ने ट्रैक्टर को पीछे नही हटाया। दोनों में ट्रेक्टर पीछे हटाने को लेकर ठन गई।

यह भी पढ़ें: Amar Ujala Exclusive: गर्मी से हांफे ट्रांसफार्मर..., निकलने लगा निगम का दम, अफसरों की बढ़ी टेंशन

दोनों ने ट्रेक्टरों ने बम्फर लगाकर जोर आजमाइश कर स्टंट किया, लेकिन एक ट्रैक्टर दूसरे ट्रैक्टर के ऊपर चढ़कर फंस गया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई हादसा नही हुआ, नही तो किसी की भी जान जा सकती थी।

इस दौरान वहां मोहल्ले के लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई। एक किसान ने अपने ट्रैक्टर की सहायता से एक पेड़ के सहारे रस्से को बांधकर फंसे ट्रैक्टरों को अलग किया। वहीं  सूचना पर पहुची पुलिस एक ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर बड़ावद पुलिस चौकी लेकर आई, जबकि दूसरा चालक ट्रैक्टर को लेकर फरार हो गया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed