फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Diwali festival celebrated with enthusiasm, much pomp and show,

Baghpat: उल्लास से मनाया गया दीपावली का त्योहार, खूब हुआ धूम धड़ाका, रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाए मंदिर

Mon, 13 Nov 2023 10:25 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 13 Nov 2023 10:25 PM IST
सार

दीपावली के त्योहार पर मंदिर और घरों में दीप जलाए गए। मंदिर और घरों को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया। हालांकि पटाखे जलाते समय निनाना गांव में दो बच्चों समेत कई झुलस गए, जिनका सीएचसी और जिला अस्पताल में उपचार कराया गया।

विज्ञापन
Baghpat: Diwali festival celebrated with enthusiasm, much pomp and show,
दीपावली का जश्न मनाते दंपती - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बागपत जिले भर में रविवार को दीपावली का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया गया। सुबह के समय लोग देव-पितरों की पूजा अर्चना के लिए देव स्थल पर पहुंचे। रात के समय शुभ मुहूर्त में प्रथम पूजनीय भगवान श्री गणेश और माता लक्ष्मी की आराधना कर परिवार में सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद बच्चों से लेकर बड़ों ने आतिशबाजी की और जमकर धूम धड़ाका किया।

विज्ञापन


दीपावली पर रविवार को सुबह के समय लोगों ने अपने देव स्थलों पहुंचकर देवताओं की पूजा अर्चना कर प्रसाद चढ़ाया। इसके बाद मंदिरों में पूजा कर परिवार में सुख शांति की कामना की। लोगों ने ब्राह्मणों को भोजन कराकर आशीर्वाद लिया। शाम के समय शुभ मुहूर्त में भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना कर परिवार में सुख शांति, समृद्धि और बच्चों की दीर्घायु के साथ धनधान्य की मन्नतें मांगीं। 
विज्ञापन


त्योहार पर घरों में तरह-तरह के पकवान बनाए गए। पूजा-अर्चना के बाद लोगों ने बच्चों के साथ मिलकर धमाल मचाया। तेज आवाज वाले पटाखे फोड़े और रंग-बिरंगी आतिशबाजी छोड़ी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाए मंदिर
दीपावली के त्योहार पर मंदिर और घरों में दीप जलाए गए। मंदिर और घरों को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया। नगर से देहात तक मंदिर और घर दीपों और रंग-बिरंगी रोशन से जगमगा उठे। बागपत शहर के बागेश्वर महादेव मंदिर, ठाकुरद्वारा मंदिर, बाबा जानकीदास मंदिर, पक्का घाट मंदिर को रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया।
 
प्रतिबंध के बाद भी खुब हुई आतिशबाजी
बागपत जिला प्रशासन की सख्ती के बाद भी जिलेभर में खूब आतिशबाजी हुई और लोगों ने पटाखे जलाए। शहर और गांव में जमकर आतिशबाजी की गई। लोगों ने तेज धमाके वाले बम फोड़े। जिले भर में त्योहार पर देर रात तक आतिशबाजी चलती रही।

चौगामा क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया त्योहार
चौगामा क्षेत्र में दीपावली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। क्षेत्र रंग बिरंगी रोशनी में नहाया रहा और बच्चों ने जमकर बम फोड़े। दोघट, टीकरी, दाहा, भड़ल, पुसार, बामनौली, पलड़ी, निरपुड़ा, मुलसम के अलावा सभी गांवों में त्योहार धूमधाम से मनाया।

लोगों ने अपने घरों और गलियों को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया। शाम के समय भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा हुई। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर दिवाली की शुभकामनाएं दीं। उधर, अग्रवाल मंडी टटीरी कस्बे के अलावा गांवों में दीपावली का त्योहार उत्साह से मनाया गया। 

Baghpat: Diwali festival celebrated with enthusiasm, much pomp and show,
आग से झुलसा बच्चा - फोटो : Amar Ujala

पटाखे जलाते समय कई बच्चे झुलसे
बागपत जनपद में दीपावली पर्व पर पटाखे जलाते समय निनाना गांव में दो बच्चों समेत कई झुलस गए, जिनका सीएचसी और जिला अस्पताल में उपचार कराया गया।

निनाना गांव में दीपावली पर्व पर पटाखे जला रही बच्ची मिष्ठी का हाथ झुलस गया, जिसे परिवार वाले सीएचसी लेकर पहुंचे। इसके अलावा निनाना गांव का ही श्यान भी पटाखों की चपेट में आने से झुलस गया। उधर, बड़ौत के दौझा गांव में कक्षा दस का छात्र विशाल पुत्र अशोक दीपावली पर पटाखे चला रहा था, तभी उसका हाथ झुलस गया।

इसके अलावा इसी गांव का कक्षा चार का छात्र निशांत पुत्र प्रमोद भी पटाखे जलाते समय घायल हो गया।वहीं बावली गांव में नितिन, अंकुर, कोताना गांव में कल्लू, ढिकाना गांव में निक्की, गुराना गांव में पंकज भी पटाखा जलाते समय घायल हो गए।

दादी को तमंचा दिखाकर पोती का अपहरण
छपरौली क्षेत्र के एक गांव में खेत पर काम कर रही महिला को तमंचा और तलवार दिखाकर उसकी पोती का अपहरण कर लिया गया। तहरीर मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।

क्षेत्र एक गांव में रहने वाले युवक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी मां अपनी पोती के साथ शनिवार शाम खेत में काम कर रही थी। आरोप है, तभी ईंख के खेत से दो युवक निकले, जिन्होंने तमंचे और तलवार दिखाकर उसकी मां को धमकाया। इसके बाद उसकी बेटी का अपहरण कर अपने साथ ले गए। मां ने शोर मचाया तो दोनों युवकों ने जान से मारने की धमकी दी। 

उधर, शिकायत मिलने पर पुलिस जांच में जुट गई। थाना प्रभारी रवि रतन सिंह का कहना है कि दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही युवती को बरामद कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed