{"_id":"638edab6cead1c35f822fc83","slug":"baghpat-dead-body-of-youth-found-on-railway-track-father-alleges-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"BAGHPAT: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, पिता ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BAGHPAT: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, पिता ने लगाया हत्या का आरोप
Tue, 06 Dec 2022 11:31 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 06 Dec 2022 11:31 AM IST
सार
बागपत जनपद के अमीनगर सराय थानाक्षेत्र के सैड़भर गांव के रहने वाले युवक की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं पिता ने बेटे की हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
जांच करती बागपत पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में अमीनगर सराय थानाक्षेत्र के रहने वाले युवक की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव खेकड़ा थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। उधर, मृतक के पिता ने उसकी पत्नी पर ही हत्या कर शव ट्रैक पर फेंकने का शक जताया है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।पुलिस घटना की जांच में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
मृतक की पत्नी के अनुसार सैड़भर गांव के रहने वाले सरफराज उर्फ छोटू (35) पुत्र मेहरदीन का शव सोमवार देर रात खेकड़ा क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर मिला था। जिसके बाद उसने अपने ससुराल वालों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Khatauli By-Election: दलितों की चाल, कर देगी बड़ा कमाल, खतौली के दंगल में बन रहा ये नया समीकरण
इसके बाद परिवार वाले खेकड़ा पहुंचे और बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को घर लेकर आ गए। जहां मृतक की गर्दन पर गहरा घाव देखने के बाद पिता मेहरदीन ने उसकी पत्नी पर ही हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंकने का आरोप लगाया।
मेहरदीन का कहना है कि सरफराज के गले पर नुकीले हथियार से वार किया गया। उन्होंने सिंघावली अहीर पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की। उधर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का दावा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत होने के कारणों का पता चल सकेगा। उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।